India News (इंडिया न्यूज),  Manoj Kumar: मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दी। मनोज कुमार को राजकीय सम्मान देने के बाद पुलिस अधिकारी उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट की ओर लेकर गए हैं। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी और उनके बेटे अर्थी के आगे रहे।

घर के बाहर पसरा सन्नाटा

इस बीच कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा देखा जा सकता है। गोस्वामी टॉवर के बाहर एक पोस्टर देखा जा सकता है जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे मनोज जी का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार और पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नहीं हो रहा पेट साफ ? दही में मिलाओ ये चीज़ उड़न छू होगी गंदगी, झटपट मिलेगा आराम!

बेटे कुणाल गोस्वामी ने नम आंखों से जताया दर्द

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मेरे पिता बहुत दर्द में थे, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह हर परेशानी का हिम्मत से सामना किया। ईश्वर की कृपा से वे शांतिपूर्वक इस दुनिया से चले गए।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा।

मुस्लिमों के लिए जहन्नुम है ये देश, नमाज पढ़ने पर…घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं मुसलमान