India News (इंडिया न्यूज),  Manoj Kumar: 4 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज स्टार मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारे गम में डूबे नजर आ रहे हैं। कई एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोज कुमार की तस्वीर पोस्ट करके या स्टोरी शेयर करके अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। इनमें से एक नाम कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले राजपाल यादव का भी है। हालांकि, उन्होंने अपनी स्टोरी में मनोज कुमार की गलत फोटो पोस्ट कर दी है।

राजपाल यादव ने कर दी बड़ी गलती

दरअसल, राजपाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मनोज कुमार की जगह एक्टर जितेंद्र की तस्वीर शेयर कर दी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति। हालांकि, जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत गलत एक्टर की फोटो डिलीट कर दी। बाद में उन्होंने मनोज कुमार की तस्वीर लगाई और फिर उसके साथ वही लाइन लिखी।

बीवी को अकेला छोड़ गए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान से पहले पति के सीने पर सिर रख फूट-फूटकर रोईं शशि, घर के बाहर पसरा मातम

मनोज कुमार के जाने से गम में डूबा देश

बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ देश के अन्य बड़े नामों ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी इसमें शामिल है। मनोज कुमार की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई कमाल की फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी किस्मत आजमाई। मनोज कुमार भारतीय सिनेमा में काफी चर्चित नाम हैं। उन्हें साल 1992 में पद्मश्री और साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था।

Manoj Kumar

Aaj Ka Mausam: गर्मी से छूटेंगे लोगों के पसीने, कुछ राज्यों में बरसेगी मेघा, यहां जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?