India News (इंडिया न्यूज),  Manoj Kumar Wife On His Last Rites: बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार के निधन से हर कोई दुखी है। 87 साल के एक्टर ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिताया। कई सुपरहिट फिल्में दीं। देश को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। आज यानी 5 अप्रैल को उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। जहां हर कोई श्रद्धांजलि देने पहुंचा। सभी ने फूल चढ़ाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लेकिन उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

वीडियो में फूट-फूटकर रोईं शशि

इंटरनेट पर सामने आया मनोज कुमार की पत्नी शशि और बेटे कुणाल गोस्वामी का वीडियो हर किसी का दिल तोड़ रहा है। वीडियो में पत्नी फूट-फूट कर रो रही हैं, उन्होंने सफेद सलवार सूट पहना हुआ है और माथे पर बड़ी सी काली बिंदी लगाई हुई है। बेटा उन्हें साइड से पकड़े हुए है और कुछ लोग उन्हें गेंदे के फूलों की माला दे रहे हैं, जिसे उन्हें अपने दिवंगत पति के पार्थिव शरीर पर चढ़ाना चाहिए।

‘Alien Base’ थी रावण की लंका, टाइम ट्रेवल का बड़ा ज्ञानी था रावण! खुल गए दशानन के सारे रहस्य?

बेहाल हुईं पत्नी

वीडियो में अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी रोते हुए उन्हें अंतिम विदाई देती हैं। वह उन्हें माला पहनाती हैं और गले लगाकर उन्हें आखिरी बार चूमती हैं। वह उनके सामने सिर झुकाती हैं। क्योंकि अब उनके पति उनके साथ नहीं रहेंगे। अब वह उन्हें दोबारा छू नहीं पाएंगी। वह उनसे बात नहीं कर पाएंगी। वह उन्हें गले नहीं लगा पाएंगी। मनोज कुमार को इस तरह देखकर पत्नी बेहाल हो जाती हैं। बेटा भी यह देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाता। लेकिन चूंकि उसने अपनी मां को हिम्मत दी थी, इसलिए उसने खुद को कमजोर नहीं होने दिया।

नास्त्रेदमस की चेतावनी! 2025 में बदल जाएगा दुनिया का नक्शा, भारत पर मंडराएगा कयामत का साया?