India News (इंडिया न्यूज), Manoj Muntashir On Aurangzeb Controversy: भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज मुंतशिर किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। हाल ही में मनोज मुंतशिर एक बार फिर अपने एक नए वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। मनोज मुंतशिर अपने बड़े और तीखे बयानों को लेकर विवादों में रह हैं। अबकी बार मनोज ने अपने निशाने पर सीधा औरंगजेब की कब्र को लिया है। औरंगजेब की कब्र पर मनोज मुंतशिर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो बहुत तेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
औरंगजेब की कब्र पर मनोज मुंतशिर ने बनाया वीडियो
मनोज ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बात की है। उन्होंने कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है। मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इसमें वह कहते हैं, ‘आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र को हटा दिया जाना चाहिए। मैं कहता हूं इसे नहीं हटाया जाना चाहिए। क्यों नहीं हटाया जाना चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्री राम का मंदिर बना रहे थे, तब कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान कण-कण में मौजूद हैं, फिर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है!’ हिंदुस्तान हमारे बाप का है।” उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भारत सरकार से भी अनुरोध करता हूं कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की जगह उस पर शौचालय बनवा दिया जाये। आखिर हम सनातनियों के पास उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक दान करने के लिए कुछ भी नहीं है। और जो लोग यह कहने जा रहे हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है, मैं उनसे बहुत विनम्रता से कहना चाहूंगा कि हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है।’
पहले भी कई बार कह चुके हैं अपनी बात
अदालत पूछेगी कि पत्थर कब गवाही देंगे जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने इस तरह से अपनी बात सामने रखी हो। दरअसल, वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले ज्ञानवापी विवाद के बीच मनोज मुंतशिर की कविता ‘पूछेगी जब अदालत पत्थर गहाएगी’ खूब वायरल हुई थी। मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं।