India News (इंडिया न्यूज), Manoj Tiwari on Operation Sindoor Song: भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लांच होने के बाद देशवासी भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है। भारतीय सेना के प्रति इसी गर्व और सम्मान को दर्शाने के लिए दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने आज एक नया गाना लॉन्च किया है जिसका नाम ‘सिंदूर की ललकार’ रखा गया है। इस गाने में मनोज तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर और इसे लेकर नौसेना, थलसेना और वायुसेना के संघर्षों के बारे में बताया है।

गाने को लेकर क्या बोले मनोज?

गाने की रिलीज से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “जब युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो सेना अकेले युद्ध नहीं लड़ रही होती। उसका मनोबल बढ़ाने के लिए देश का हर नागरिक उसे ताकत देता है। मीडिया के लोग उसे ताकत देते हैं। गीतकार हों या लेखक, वे अपनी कविताओं और गीतों से सेना को ताकत देते हैं और ऐसा हमेशा होता रहा है।”

बाप रे! 10वीं में फेल हो गए थे क्रिकेट के किंग? इस सब्जेक्ट ने कर दिया बेडागर्क, वायरल हुई विराट कोहली की मार्कशीट

हमें अपनी सेना पर गर्व- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा, “इस देश में ही ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना बना था, जिसे लता जी ने गाया था। जब उन्होंने यह गाना गाया था, तो यह विपरीत परिस्थितियों में देश का मनोबल बढ़ाने के लिए था। आज हम भी ऐसा ही करना चाहते हैं। हमें अपनी सेना पर गर्व है, इसलिए यह सबका फर्ज है कि देश का हर गायक कुछ न कुछ गाए, मैंने गायक होने का फर्ज निभाया है।”

क्या हैं गाने के बोल?

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया, “हमारे गाने की शुरुआत होती है… तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी। जब चाहेंगे नाप लेंगे। दुश्मन में कितना पानी है?” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से हमारी सेना ने दुश्मन के हर हमले को नाकाम किया है। इतनी लड़ाई के बाद भी पाकिस्तान के किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। भारतीय सेना ने इंसानियत को जिंदा रखा। यह सब गाने में बताया गया है। इस गाने की शुरुआत पहलगाम से हुई थी, उसके बाद बदला लेने का जिक्र है।

वीडियो के साथ रिलीज हुआ गाना

मनोज तिवारी के ये गाना पहले सिर्फ ऑडियो में रिलीज हुआ था। अब आज ये गाना वीडियो में भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है। गाने पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट कर ‘जय हिन्द जय भारत’ लिखा है। लोगों को ये वीडियो और गाना बखूबी पसंद आ रहा है।

आलीशान जिंदगी, वर्ल्ड टूर…जासूसी करवाने के लिए और कौन-कौन से लालच देता है पाक? इसी चंगुल में फंसी जासूस हसीना