India News (इंडिया न्यूज),  Met Gala 2025: आज से मेट गाला 2025 की शुरुआत हो चुकी है। ये पूरा महीना ही फैशन जगत के लिए बहुत स्पेशल होता है। आज एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू मारा है। उनका डेब्यू शानदार रहा है। दिलजीत ने न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में न भारत का सिर गर्व से ऊँचा किया है। लोग उनसे बहुत खुश दिखे हैं। दिलजीत ने मेट गाला 2025 में सिख महाराज लुक में डेब्यू कर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। उनके रॉयल लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। आंखों में सुरमा, हाथ में खंजर और पीठ पर पंजाब लिए दिलजीत दोसांझ मेट गाला पहुंचे। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी संस्कृति का झंडा लहराया और खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने अपने डेब्यू के लिए नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहनी थी। दिलजीत ने महाराज स्टाइल की हाथीदांत सफेद शेरवानी पहनी थी जिस पर बारीक सुनहरी कढ़ाई की गई थी।

रेड कार्पेट पर छाया रॉयल लुक

दिलजीत ने अपने शेरवानी लुक को हाथीदांत सफेद केप के साथ पूरा किया। एक्टर के केप ने सभी का ध्यान खींचा। उनके केप पर पंजाब का नक्शा बना हुआ था, जिसमें पंजाबी में भी कुछ लिखा हुआ था। दिलजीत ने अपने रॉयल लुक को रॉयल ज्वैलरी के साथ पूरा किया। वह राजाओं और महाराजाओं की तरह पन्ना हरे रंग का चोकर और मोतियों का हार पहने नजर आए।

बेबी बंप लेकर भी Met Gala में कियारा आडवाणी ने मचा दी तबाही, फैशन स्टाइल ने लूटी महफिल, देख जल गया पूरा हॉलीवुड

फैंस को भाये दिलजीत

पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर चल रहे दिलजीत दोसांझ का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के लुक की तारीफ करते हुए लिखते हैं, ‘तुस्सी छा गए पाजी’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारतीय संस्कृति की पहचान’। वहीं एक फैन ने दिलजीत का मेट गाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘रॉयल ​​लुक और स्टाइल सब कुछ एक फ्रेम में।’

20,000 घंटे में बनी ड्रेस, 136 कैरेट हीरे का हार… Met Gala 2025 में महारानी बनकर पहुंची ईशा अंबानी, दुनिया देखती रह गई शाही अंदाज