India News (इंडिया न्यूज़), Miss World 2023 In India, मुंबई: मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन इस बार इंडिया में होने वाला है। बता दें कि इंडिया में ये आयोजन 27 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। इसकी जानकारी हाल ही में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने दी है।
जूलिया मॉर्ले ने दी जानकारी
आपको बता दें कि इस इवेंट की जानकारी देते हुए जूलिया मॉर्ले ने बताया कि मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही हूं कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार इंडिया में होने जा रहा है। इंडिया से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहल जब में यहां आई थी तभी भारत में मेरे दिल में बस गया था। वहीं साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलीना बिएलावस्का (Karolina Bielawska) ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।’
130 देशों की कंटेस्टेंट होंगी शामिल
बताया गया कि इस इवेंट में 130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट शामिल होंगी, जो इसमें होने वाले कई पड़ावों से गुजरेंगीय। जिसमें टैलेंट और स्पोर्ट्स की चुनौतियां होंगी। वहीं इवेंट का फाइनल राउंड इसी साल के आखिर में नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 27 साल के बाद फिर से इंडिया में होने जा रहा है। इससे पहले ये इवेंट साल 1996 में भारत में आयोजित किया गया था।