India News (इंडिया न्यूज)Miss World 2025 Winner: पूरी दुनिया जिस पल का इंतजार कर रही थी, वो आ गया है। मिस वर्ल्ड 2025 का नाम सामने आ गया है। करीब 110 देशों की प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए थाईलैंड की ओपल सुचता चुआंगसरी ने खिताब अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

वर्ष 2024 की मिस वर्ल्ड विजेता क्रिस्टीना पिस्कोवा ने ओपल सुचता को ताज पहनाया। क्रिस्टीना पिस्कोवा चेक गणराज्य की हैं। पिछले साल उन्होंने ये ताज जीता था, जिसे अब ओपल सुचता ने जीत लिया है। खूबसूरत ताज के साथ-साथ ओपल ने 1 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 8.5 करोड़ रुपये भी जीते हैं। यह ईनाम मिस वर्ल्ड संगठन और उसके सहयोगियों द्वारा विजेता को पुरस्कार राशि के रूप में दी जाती है।

बिहार चुनाव के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 47 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, पटना-गया समेत कई जिलों के डीएम बदले

हैदराबाद में 24 दिनों तक चला कार्यक्रम

इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत 7 मई को हैदराबाद के हिटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में हुई। तकरीबन 24 दिनों के बाद आज यानी 31 मई को इसका समापन हुआ और विश्व को ओपल सुच्टा के रूप में 72वीं मिस वर्ल्ड मिल गई।

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं नंदिनी गुप्ता

कोटा, राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। नंदिनी साल 2023 की मिस इंडिया विनर हैं। इस इवेंट में वह दुनियाभर में टॉप 20 और एशिया महाद्वीप में टॉप 5 में पहुंची थीं। हालांकि, जब एशिया की टॉप 2 कंटेस्टेंट चुनी गईं तो नंदिनी इसमें जगह नहीं बना पाईं और रेस से बाहर हो गईं। कुछ देर बाद विनर के नाम की घोषणा की गई।

‘तकनीक’ का लाभ उठाना चाहिए, परंतु….,मंत्री अनिल विज ने युवाओं को दी नसीहत, कहा -टेलीविजन तथा मोबाइल पर ‘स्क्रीन’ टाइम को कम करना होगा