India News (इंडिया न्यूज), Monalisa Video Viral:  कुम्भ से वायरल हुई मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। मोनालिसा लगभग हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अपनी रील्स शेयर करती रहती हैं। जिन्हें लोग भी बखूबी पसंद करते हैं। मोनालिसा का जलवा देख उनके फैंस कायल हो जाते हैं, लेकिन अब पता नहीं किस वजह से मोनालिसा फूट-फूट कर रोने लगीं हैं। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तेज-तेज रोती दिख रही हैं। इस दौरान मोनालिसा अकेली नहीं हैं बल्कि उनकी पूरी फैमिली उनके साथ खड़ी है और उन्हें संभाल रही है। हालाँकि बहुत से लोग इसको सरोज मिश्रा से जोड़कर भी देख रहे हैं।

मोनालिसा का रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, मोनालिसा एक कमरे में बैठी हुई किसी शख्श से बात कर रही है। फिर जैसे ही वह घर से बाहर निकलती हैं तो रोने लगती हैं। विदाई के दौरान उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं. उनके परिवार वाले भी उनके साथ हैं जो उन्हें संभालते नजर आ रहे है। मोनालिसा का ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसपर कमेंट कर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

गर्मियों में मिलने वाला ये काला छिद्दे वाला फल बेशक दिखता हो टिंगू, लेकिन हड्डियों में भरता है ऐसी जान, जो बना देंगी आपको बुढ़ापे में जवान

चिंता में डूबे फैंस

मोनालिसा के फैंस उन्हें इस तरह रोता देख परेशान हो रहे हैं। वे वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि मोनालिसा को क्या हो गया है। एक ने लिखा- दुख के बाद खुशी आती है। वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसा क्या हो गया कि वो इतना रो रही है। वहीं कुछ लोग इसे सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़ रहे हैं। मोनालिसा सनोज मिश्रा की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं।

सनोज मिश्रा को पुलिस ने किया अरेस्ट

मोनालिसा सनोज मिश्रा की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन सनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला ने उन पर काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसका तीन बार गर्भपात कराया है। पीड़िता ने बताया है कि सनोज ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पत्नी ने ईद के दिन घर आने से किया इंकार, सिरफिरे पति ने किया ऐसा कांड, मौसमी के जूस में मिलाया जहर और फिर…