India News (इंडिया न्यूज), Neelam Upadhyay: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने 7 फरवरी को मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है। नीलम उपाध्याय का वेडिंग लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी की चर्चा थी और अब पूरे चोपड़ा परिवार ने आफ्टर पार्टी का लुत्फ उठाया। पोस्ट वेडिंग पार्टी के लिए नई नवेली दुल्हन नीलम उपाध्याय ने बॉडी हगिंग कट-आउट ग्रीन ड्रेस चुनी। नीलम ने अपने लुक को हाई हील्स और हार्ट शेप इयररिंग्स से पूरा किया।
मांग में सिंदूर लगाए आईं नजर
इसके साथ ही नीलम ने शादी की चूड़ियां पहनीं और सिंदूर भी लगाया। सिद्धार्थ ने आफ्टर पार्टी के लिए ब्लू सूट चुना और ब्राउन शूज से अपने लुक को पूरा किया। प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ की मां मधु चोपड़ा ने भी इस पार्टी में चार चांद लगाए। मधु चोपड़ा अपने बेटे की आफ्टर पार्टी में वेलवेट फ्लोर लेंथ ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल नेट जैकेट कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स, इयररिंग्स और डायमंड ज्वैलरी से पूरा किया। इतना ही नहीं प्रियंका के ससुराल वाले डेनिस और पॉल केविन जोनस भी ट्रेडिशनल लुक के बाद वेस्टर्न लुक में शादी में शामिल हुए।
शादी के बंधन में बंध गये सिद्धार्थ
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा कल शादी के बंधन में बंध गये थे। इस खुशी के मौके पर प्रियंका और उनके पति निक जोनस के साथ पूरा परिवार मौजूद रहा और प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने अपनी शानदार मौजूदगी से शादी मे चार चांद लगा दिए।
आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगा बड़ा सरप्राइज? जानिए अपने मूलांक का हाल!