India News (इंडिया न्यूज), Neha Singh Rathore On Operation Sindoor: जानी-मानी भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर पहलगाम हमले को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुईं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर जो भी टिप्पणियां कि , उन्हें लेकर नेहा को लगातार ट्रोल किया जा रहा था, हालाँकि अब शायद नेहा को होश आ गया है। उन्होंने आज भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेजर तारीफों के पुल बांध दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें, भारत ने आधी रात होते ही पाकिस्तान में मिसाइलों की बरसात कर दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। भारत ने पहलगाम हमले में मारे गए अपने नागरिकों का बदला पाकिस्तान और पीओके में हवाई हमले करके ले लिया है।
पहलगाम हमले पर नेहा ने दिया था विवादित बयान
आपको ये बात अच्छी तरह याद होगी कि, इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने बोला था कि, ‘दूसरे देशों में एक फोन कॉल से युद्ध रोकने वाले अपने देश में आतंकी हमले नहीं रोक सकते?’ वहीं, उनके वीडियो को पाकिस्तान ने भारत को बदनाम करने के लिए कोट और शेयर किया था। इस मामले में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने केंद्र के खिलाफ विवादित बयान दिए। इसके बाद से ही वह देश के लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। लेकिन अब जब भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की तो नेहा ने भारतीय सेना की तारीफ की।
नेहा सिंह राठौर ने किया पोस्ट
उन्होंने एक्स पर लिखा, आतंकियों ने चुटकी भर सिंदूर की ताकत देख ली है..! इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि भारतीय सेना जिंदाबाद…जय हिंद…! अब इस पोस्ट पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरे अरे अरे अरे! बुखार आ गया क्या? आप तो कह रही थीं कि धर्म पूछकर कहां मारा? अगला नंबर भारत में रहने वाले उन लोगों का होगा जिनके दिल में पाकिस्तान है..भारत के गद्दारों पर एयर स्ट्राइक अभी बाकी है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि थोड़ी शर्म तो आ रही होगी ना?
भारत ने लिया आतंकवादियों से बदला
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। उसने उसके 9 ठिकानों पर हमला किया है। भारत ने आतंकियों को निशाना बनाकर यह हमला किया है। क्या इस हमले में भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद और मसूद अजहर भी मारे गए हैं? भारत ने मसूद अजहर के मुख्यालय बहावलपुर को निशाना बनाया है। हमले में उसका मुख्यालय और मदरसा तबाह हो गया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इस हमले में मसूद अजहर और हाफिज सईद के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। इस हमले में जैश के 50 आतंकी मारे गए हैं।