India News(इंडिया न्यूज),  Nick Jonas Priyanka Chopra:  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 6 साल हो चुके हैं और समय के साथ उनका रिश्ता और भी मजबूत होता जा रहा है। हाल ही में निक ने बताया कि जब वह काम से थककर घर लौटते हैं तो उन्हें कितनी शांति मिलती है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अपना ‘रिचार्ज’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका सिर्फ उनकी पार्टनर नहीं हैं, बल्कि वह जगह हैं जहां वह खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर कपल बने प्रियंका-निक

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हर कदम, हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और एक-दूसरे का साथ भी देते हैं। आज प्रियंका और निक न सिर्फ ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर कपल बन चुके हैं, बल्कि उनके रिश्ते को भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। पब्लिक अपीयरेंस हो या प्राइवेट, दोनों न तो एक-दूसरे पर प्यार लुटाने से कतराते हैं और न ही एक-दूसरे की तारीफ करने से।

मासूम लाशों के साथ क्या कर रहा था इजरायल का सबसे बड़ा दूश्मन? 45 यहूदियों का बहा चुका है खून, कहा-यरुशलम की जमीन वापस…

प्रियंका चोपड़ा की बाहों में बिताते हैं शाम

हाल ही में निक जोनस ने ई! न्यूज को बताया कि जब वो अपनी पत्नी के पास घर लौटते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा, ‘जब भी आप घर लौटकर आते हैं तो बहुत ही अच्छा महसूस होने लगता है। आप जब काउच पर जाकर बैठते हैं, तो आपको वो वाले कडल्स मिलते हैं..एक-दूसरे को कसकर बांहों में भर लेना और बाकी जो कुछ भी रीचार्ज के लिए जरूरी होता है।’ निक जोनास ने कहा कि यह सिर्फ़ शारीरिक आकर्षण नहीं है, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा के बारे में भी है जो आपको एक ऐसे साथी से मिलती है जो आपका अटूट समर्थन करता है। प्रियंका सिर्फ़ उनकी साथी नहीं बल्कि एक सेफ प्लेस भी हैं।

क्या है निक-प्रियंका की लव स्टोरी?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली। उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। साल 2022 में दोनों सरोगेसी के ज़रिए बेटी मालती मैरी के माता-पिता बने। हाल ही में प्रियंका के भाई की शादी हुई, जिसमें शामिल होने के लिए सिर्फ़ निक ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार मुंबई आया था।

क्यों विदुर ने श्री कृष्ण से मांगी थी अपने लिए ऐसी मौत…जिसे कोई दुश्मन को भी देने के बारे में नहीं सकता था सोच?