India News (इंडिया न्यूज), Nirmal Kapoor Last Rites: 2 मई की शाम पुरे बॉलीवुड के लिए मातम में बदल गई। बॉलीवुड का दिल कहे जाने वाले कपूर परिवार की खुशियों को मानों किसी की बुरी नजर लग गई हो। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने शुक्रवार 2 मई के इन दुनिया को अलविद कह दिया। बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती में कराया गया था वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद से ही कपूर परिवार में मातम पसरा हुआ है। शनिवार के दिन यानिकि आज अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपनी मां निर्मला कपूर का अंतिम संस्कार कर उन्हें अंतिम विदा कहा।
बोनी-अनिल की नम दिखीं आंखें
अपनी दादी के अंतिम संस्कार में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी पहुंचे थे। निर्मला कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया इसके बाद उनके बेटे अनिल कपूर बेहद दुखी दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ दिख रहा है। बेटे बोनी कपूर भी मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में गमगीन दिखे। बताया जाता है कि वह अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन से बोनी कपूर को गहरा सदमा लगा है। बोनी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोनम-अर्जुन भी हुए अंतिम संस्कार में शामिल
सोनम कपूर भी दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं। वहीं, अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देते हुए काफी दुखी नजर आए। कपूर परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां जैसे करण जौहर, जावेद अख्तर, रानी मुखर्जी, अरबाज खान और कई अन्य सितारों ने भी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।