India News (इंडिया न्यूज), Nishikant Dubey: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत घाटी में आतंकियों ने आतंक मचा दिया था। इस आंकवादी हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान लेली गई। इस हमले में आंतकवादियों ने पहले निहत्थे पर्यटकों से उनका धर्म पूछा जिसके बाद उन्हें गोलियों से भून डाला। देश-दुनिया में आतंकियों की इस कायराना हरकत की चारों तरफ हर तरफ बुराई हो रही है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे इस घटना को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब उनकी एक एक्स पोस्ट पर हंगामा मच गया है। स्वरा भास्कर ने बीजेपी सांसद से सवाल किया तो उन्हें करारा जवाब मिला।
निशिकांत दुबे हमले के बाद भड़के
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि आतंकवाद को मिटाने का समय आ गया है। दुनिया के जिस भी कोने में आतंकी छिपे होंगे, उन्हें एक-एक करके मार गिराया जाएगा। आतंकियों की इस कायराना हरकत से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी नाराज हैं। आतंकियों ने हिंदुओं का धर्म पूछकर ही उन्हें गोली मारी थी और उन्हें निशाना बनाया था और लोगों से कलमा पढ़ने को कहा था। निशिकांत दुबे ने इस बारे में अपने एक्स पर एक पोस्ट लिखी थी, उन्होंने कलमा लिखकर कहा था कि आजकल मैं कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब इसकी जरूरत पड़ जाए। स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया और भाजपा सांसद ने हमला बोला।
निशिकांत दुबे ने स्वरा को सुनाई खरी-खोटी
निशिकांत दुबे ने स्वरा भास्कर को करारा जवाब दिया है। दरअसल, स्वरा ने निशिकांत दुबे के ट्वीट पर लिखा, बताओ, क्या 67 साल से ज्यादा कांग्रेस की सरकार में तुम्हें ऐसा नहीं करना पड़ा। 2014 की ‘असली आजादी’ के बाद क्या हुआ। भाजपा सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर स्वरा पर तीखा हमला बोला, धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ला भी ज्ञान दे रहे हैं?
PM मोदी को लेकर कही ये बातें
इससे पहले भी निशिकांत दुबे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था कि 56 इंच की चौड़ी छाती वाले माननीय प्रधानमंत्री मोदी को आज बिहार में शिव तांडव मुद्रा में देखा। अब पाकिस्तान का बंटवारा होगा। मान कर चलिए कि अलग बलूचिस्तान भी बनेगा। सीमांत गांधी के सपनों का पख्तूनिस्तान भी बनेगा। सिंध मुहाजिर की वजह से पहले से ही अलग है। बर्बाद पाकिस्तान उजड़ता नजर आएगा।
सुरक्षा बलों ने आसिफ शेख का घर तबाह किया
इस बीच सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के सहयोगी आसिफ शेख के घर को उड़ा दिया है। आसिफ आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। सुरक्षा बलों ने त्राल में यह कार्रवाई की है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा था कि भारत सरकार आतंकवाद की बची-खुची जमीन भी नष्ट कर देगी। आतंकियों को एक-एक कर मार गिराया जाएगा।