India News (इंडिया न्यूज), Operation Sindoor: हाल-फिलहाल में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया हुआ है। भारत के लोगों का गुस्सा उसी दिन से बढ़ा हुआ है जिस दिन पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 हिन्दुओं से उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी। इसी बीच ऑपेरशन सिन्दूर पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दुःख व्यक्त किया था। हालांकि बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों ने ऑपेरशन सिंदूर पर कुछ भी नहीं कहा। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और कई ऐसे ही बड़े नाम शामिल थे। तभी से देशभर के लोग स्टार्स को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने उनके चुप्पी साधने को गलत बताया है। भारतीय कलाकारों पर ऐसा आरोप लग रहा है कि ये अपने पाकिस्तानी फैंस को कम नहीं होने देना चाहते इसी वजह से ऐसा कर रहे हैं। अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस भी स्टार्स पर करारा तंज कस चुकी है । पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
महाराष्ट्र पुलिस ने कसा तंज
महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को फिर से शेयर किया था। इसमें कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के AI जनरेटेड चेहरे दिखाई दे रहे थे। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल थे। पोस्ट के साथ एक टेक्स्ट था, जिसमें लिखा था, “प्रिय सेलेब्रिटीज। अब सब सुरक्षित है। आप इंस्टाग्राम पर वापस आ सकते हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों को नाराज़ करने का अब कोई खतरा नहीं!”
इंटरनेट पर आग की तरह फैली पोस्ट
महाराष्ट्र पुलिस की यह पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं। विक्रम नाम के एक यूजर ने लिखा, “पिछली बार जब मैंने चेक किया था, तो हम एक स्वतंत्र समाज में रहते थे, जहाँ किसी मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करना या न करना हमारी पसंद थी। क्या अब चीजें बदल गई हैं?” एक चेतन नामक यूज़र ने कहा, “अरे ये तो धोती खोल रहा है! ”वहीं एक दूसरे यूज़र ने कहा, “मुंबई पुलिस को इन लोगों की VIP सिक्योरिटी रद्द कर देनी चाहिए।”
ऑपेरशन सिंदूर पर क्यों नहीं बोल रहे सितारे?
शाहरुख खान, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कोई बयान नहीं दिया। लेकिन आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस मुद्दे पर जरूर पोस्ट किया। आलिया भट्ट ने तो अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू भी कैंसिल कर दिया। आमिर खान खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के हैंडल से सेना के समर्थन में कई पोस्ट किए। सलमान खान ने भी ऑपरेशन पर कुछ नहीं कहा। लेकिन उन्होंने सीजफायर पर ट्वीट किया। लेकिन इसके तुरंत बाद फिर से लड़ाई शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
Operation Sindoor