India News (इंडिया न्यूज़), Oscars 2025, दिल्ली: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने अनाउंसमेंट की कि 97वां ऑस्कर रविवार, 2 मार्च, 2025 को होगा। एक बार फिर, शो हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर से लाइव दिखाया जाएगा। अकादमी ने आगामी अवॉर्ड सेशन के लिए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट की तारीख सहित कुछ जरुरी तारीखों का भी खुलासा किया।
- 2 मार्च को होगाऑस्कर 2025
- 17 जनवरी से शुरू होगा नॉमिनेशन
- हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में दिए जाएंगे अवॉर्ड
तलाक के बाद Dhanush से अलग रह रही पत्नी Aishwarya, किसे मिलेगी दोनों बच्चों की कस्टडी!
कब हैं ऑस्कर 2025 ?
अकादमी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अपने कैलेंडर चिह्नित करें! 97वां ऑस्कर रविवार, 2 मार्च, 2025 को होगा। नामांकन शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। अधिक जरूरी तिथियों के लिए बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 2024 पुरस्कार सीज़न।”
डॉन 3 का लुक छोड़ इस नए अवतार में नजर आए Ranveer Singh, पत्नी Deepika Padukone ने किया रिएक्ट
कहां और कितने बजे हैं ऑस्कर?
यह समारोह भारत में शाम 4 बजे पीटी/7 बजे ईटी – लगभग 4:30 बजे शुरू होगा। यह शो आम तौर पर शाम 5 बजे पीटी/रात 8 बजे ईटी तक चलता है। पुरस्कार एबीसी और दुनिया भर के 200 से ज्यादा जगहों में प्रसारित होंगे। इसके साथ ही बता दें की 2025 में अकादमी पुरस्कार एक बार फिर हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम स्थल पर शो का लगातार 24वां साल होगा।
एडवांस बुकिंग में Bade Miyan Chote Miyan ने तोड़ा रिकॉर्ड, करोड़ों की हुई कमाई