India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Engagement House Decoration, मुंबई: बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हनियां बनने जा रही हैं। शादी के खबरों के बीच दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। अब खबर सामने आ रही हैं कि ये कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाला है। जिसके लिए एक्ट्रेस का मुंबई वाले घर को भी लाइटों से सजाया गया है। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाइटों से सजा परिणीति का आलीशान घर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर परिणीति के आलीशान घर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा कि परिणीति के घर में सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है और घर के बाहरी हिस्से को कई सारी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिणीति का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। वहीं एक्ट्रेस के घर की इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें सगाई की बधाई देने में लग गए है।

सगाई में इस डिजाइनर की आउटफिट पहनेगी परिणीति

इससे पहले परिणीति की सगाई की आउटफिट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि परिणीति अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाली हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था।