India News (इंडिया न्यूज), Siddharth on pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का क्रेज अपने चरम पर है। वीकडेज में भी फिल्म के शो फुल हो रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको पीछे छोड़ दिया है। जहां हर कोई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की तारीफ कर रहा है वहीं एक एक्टर ने इसकी क्वालिटी पर तंज कसा है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ हैं।

सिद्धार्थ ने एक बार फिर पुष्पा 2 पर तंज कसा है। इससे अल्लू अर्जुन के फैंस नाराज हो गए हैं। सिद्धार्थ हाल ही में एक इवेंट में गए थे जहां उन्होंने पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर जुटे फैंस की तुलना जेसीबी से कर दी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के फैंस काफी नाराज हो गए हैं।

सिद्धार्थ ने चुटकी ली

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ ने कहा- हमारे देश में तो जेसीबी से खुदाई करने पर भी भीड़ जुट जाती है। इसलिए बिहार में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोगों का जुटना कोई असामान्य बात नहीं है। अगर वे संगठित होंगे तो भीड़ तो होगी ही। भारत में भीड़ का मतलब गुणवत्ता नहीं है, अगर यह सच है तो सभी राजनीतिक दलों को जीतना चाहिए, यह बिरयानी के पैकेट और क्वार्टर बोतल के लिए है।

फिल्म की बजट से ज्यादा कास्ट पर बहाए पैसे! अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना तक, क्या रही पुष्पा-2 की स्टार कास्ट की फीस?

800 करोड़ का आंकड़ा पार

सिद्धार्थ ने यह बात तब कही जब अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में भी पुष्पा 2 ने स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने भारत में ही 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Look Back 2024: साल 2024 में ये मशहूर एक्टर्स रहे गुम-नाम, नहीं दिखी एक भी मूवी, देखें पूरी लिस्ट