India News (इंडिया न्यूज),  Poonam Pandey Birthday: पूनम पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इंडस्ट्री में अपने काम से नहीं बल्कि विवादों के लिए काफी मशहूर हैं। जब भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, तभी वह सनसनी बनी हैं। जिसके बाद खूब विवाद भी हुआ है। आज लोग उन्हें उनके विवादों के लिए ज्यादा जानते हैं। यह बड़ा विवाद उनकी शादी के 10 दिन बाद ही हुआ था। आज पूनम पांडे का जन्मदिन है, जिस पर हम आपको उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बोल्डनेस के लिए हुईं मशहूर

बॉलीवुड की दुनिया में बोल्डनेस और विवादों के लिए मशहूर पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूनम ने 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि फिल्मों से ज्यादा वह अपनी बोल्ड तस्वीरों और बयानों की वजह से चर्चा में रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर एक अलग पहचान बनाई। यही वजह थी कि वह लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहीं।

‘औरत को दोष देना…’ गर्लफ्रेंड संग पति चहल को बर्दास्त नहीं कर पाईं धनश्री, क्रिप्टिक पोस्ट कर बता दिया दिल का दर्द

वर्ल्ड कप में कपड़े उतारने का दिया था बयान

2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान पूनम पांडे ने तब सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने ऐलान किया था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी। इस विवादित बयान की वजह से वह रातों-रात चर्चा में आ गईं।

बाथरूम वीडियो हुआ लीक

2012 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद पूनम पांडे ने एक बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिससे वह फिर से चर्चा में आ गईं। इसके बाद उनका एक आपत्तिजनक बाथरूम वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था, जिसमें वह नहाती नजर आ रही थीं। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और विवाद भी हुआ। हालांकि, बाद में यूट्यूब ने इसे ब्लॉक कर दिया था।

पति पर हिंसा का आरोप

पूनम पांडे ने 1 सितंबर 2020 को अपने बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। इसके ठीक 10 दिन बाद पूनम ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि सैम ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह घटना तब हुई, जब वे हनीमून पर थे।

गोवा में बोल्ड वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार

2020 में ही पूनम पांडे एक और विवाद में फंस गई थीं। 5 नवंबर को उन्हें गोवा में एक सरकारी संपत्ति पर बोल्ड वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि यह वीडियो राज्य की महिलाओं की गरिमा पर हमला है। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

कैंसर से मौत की झूठी खबर ने मचाई सनसनी

1 फरवरी 2024 को पूनम पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई। यह खबर बहुत तेजी से वायरल हुई, लेकिन अगले ही दिन पूनम ने खुद सामने आकर कहा कि यह एक जन जागरूकता स्टंट था। इस फर्जी खबर की काफी आलोचना हुई और इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया गया। पूनम पांडे को भले ही बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली हो, लेकिन वह अपनी बोल्ड इमेज और विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहीं। उनकी जिंदगी का हर पहलू सुर्खियों में रहा, फिर चाहे वह सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हों या उनके विवादित बयान।

फूट रही चूड़ियां तो सुहाग पर मंडरा रहा जान का खतरा? टूटते ही संजो लें इन्हें वरना छिन जाएगा आपका हमसफर