India News (इंडिया न्यूज), Pop Star Katy Perry: पॉप स्टार कैटी पेरी ने सोमवार को अंतरिक्ष में एक छोटी यात्रा पूरी करके अपना बचनप का सपना पूरा किया। कैटी पेरी अरबपति जेफ बेजोस के रॉकेट पर सवार सभी महिला क्रू के साथ ब्रह्मांड के किनारे पर पहुंचीं थी। ‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की गायिका को अमेज़ॅन के संस्थापक की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के एक वाहन में पृथ्वी की सतह से 60 मील (100 किलोमीटर) से अधिक ऊपर ले जाया गया। पॉप गायिका कैटी पेरी इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रही हैं, लेकिन अपने किसी गाने के लिए नहीं बल्कि अपनी अंतरिक्ष यात्रा के लिए।
कैटी पेरी अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली सिंगर
जानी-मानी सिंगर कैटी पेरी ने महिला टीम बनाकर उनके साथ अंतरिक्ष की यात्रा की है और अंतरिक्ष यात्रा करने वाली वो पहली सिंगर बन गई हैं। उनका कैप्सूल पृथ्वी पर सेफ तरह से उतरा, जिसके बाद उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया। कैटी पेरी अंतरिक्ष से लौटने वाली दुनिया की पहली पॉप कलाकार बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा अरबपति जेब बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के जरिए किया है। ‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की गायिका को ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष यान में पृथ्वी की सतह से 60 मील (100 किलोमीटर) से अधिक की ऊंचाई पर ले जाया गया।
बचपन का सपना हुआ पूरा
कैटी पेरी ‘ब्लू ओरिजिन मिशन’ की महिला सदस्य थीं, जो अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं। उनकी 14 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा पूरी दुनिया ने देखी। इस मिशन में उनके साथ पांच और महिलाएं शामिल थीं। अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से पहले गायिका ने बताया था कि वह बचपन से ही अंतरिक्ष यात्रा पर जाना चाहती थीं, यह उनका सपना था जो अब पूरा हो गया है। कैटी जैसे ही अंतरिक्ष यात्रा से लौटीं, उन्होंने सबसे पहले धरती को चूमा और फिर आगे बढ़ गईं। अपनी 14 मिनट की यात्रा के लिए उन्होंने अपने लिए कुछ खास चीजें भी साथ ले गई थीं। वह अपनी बेटी डेजी को इस यात्रा पर अपने साथ नहीं ले जा सकीं, इसलिए वह अपने साथ असली डेजी का फूल ले गईं। कैटी पेरी की बात करें तो उन्होंने 2001 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वह सिंगिंग इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनके म्यूजिक एल्बम और सिंगल गाने सबसे ज्यादा बिकने वाले गानों में से हैं।