इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) :
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपनी तस्वीरों और वीडियोज से आए दिन चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन तस्वीरों में उनकी लाडली बेटी भी नजर आ रही है।
दरअसल एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के जरिए बताया कि उन्होंने अपना संडे कैसे बिताया। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी सात महीने की बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक झलक भी दिखाई। प्रियंका के साथ में उनके पति निक जोनस भी संडे का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
वीकेंड पर प्रियंका ने शेयर कीं तस्वीरें
Priyanka Chopra Daughter
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपना वीकेंड निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बिताया। वहीं उन्होंने मालती की कई तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो पूल किनारे बैठे हुए हैं। तस्वीर में तीनों ने स्विमसूट पहने नजर आ रहे हैं।
वहीं फोटो में स्नैक्स और ड्रिंक्स से भरी एक टेबल भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने लिखा- ‘रविवार @sonahomenyc (दिल की आंखें इमोजी) के साथ।’ आपको बता दें, सोना होम प्रियंका की भारतीय होमवेयर लाइन है। प्रियंका ने फोटो में टेबल का क्लोज-अप व्यू दिया। तस्वीरें क्लिक करते समय निक उनके पास बैठे थे।
इसी साल जनवरी में हुआ था बेटी का जन्म
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पैरेंटहु़ड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हालांकि दोनों के लिए ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी, बेहद मुश्किल दौर से गुजर कर उन्होंने अपनी बेटी को पाया है।
प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग प्रोजेक्ट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है, जो जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स आॅल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अलिया भट्ट भी शामिल है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : अक्षय कुमार स्टारर ‘रक्षाबंधन’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़े : तापसी पन्नू ने ‘कॉफी विद करण’ में इनवाइट न करने की बताई यह वजह, बोलीं- मेरी सेक्स लाइफ
ये भी पढ़े : दिशा पटानी अपने शॉर्ट टॉप के चलते हुई ट्रोल, फैंस बोले- उर्फी जावेद पार्ट 2
ये भी पढ़े : ऋतिक रोशन स्टारर ‘विक्रम वेधा’ का टीजर 11 अगस्त को नहीं होगा रिलीज, जानें वजह
ये भी पढ़े : भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने जींस की बटन खोलकर दिखाई बोल्डनेस, एक्ट्रेस ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा
ये भी पढ़े : एली अवराम ने मोनोकिनी बिकिनी में फ्लॉन्ट किया अपना टोंड फिगर, समुद्र में मस्ती करती आई नजर
ये भी पढ़े : मरणोपरांत साउथ स्टार पुनीत राजकुमार को ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा