India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra, दिल्ली: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की 2024 की पहली पोस्ट सामने आ चुकी हैं। शनिवार की रात, प्रियंका ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं हैं, जिसमें उनके परिवार की मेक्सिको से नए साल की झलक दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में, उनके पति निक को मालती मैरी चोपड़ा जोनास को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि प्रियंका बीच के किनारें पर उनके पास बैठी दिखाई दें रही हैं। आउटिंग के लिए निक ने हरे रंग की शर्ट, टोपी, काली पैंट और सफेद जूते पहने थे। वहीं प्रियंका सफेद शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आ रही हैं। आखिरी क्लिप में छोटी मालती मैरी के साथ नाव चलाने की कोशिश करते हुए मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
नए साल की दी बधाई
पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “अपनी आत्मा को खिलाने के लिए कुछ समय लगा। 2023 मैंने बिताया .. शायद मैं अभी भी हूं। यहां 2024 शांति, राहत, परिवार, प्यार, खुशी और समुदाय द्वारा उजागर किया गया है। अपने प्रियजनों को पकड़ो बंद करो। अगर हम कर सकते हैं तो हम बहुत भाग्यशाली हैं। नया साल मुबारक हो।”
फैन पेज ने शेयर की एक्ट्रेस क परिवार की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मेक्सिको के काबो में नया साल मनाया। उनके समुद्र किनारे की तस्वीरें एक फैन पेज द्वारा ऑनलाइन भी पोस्ट की गईं थी, जिसमें प्रियंका को सफेद बीच ड्रेस पहने देखा जा सकता है। उनके पति निक और बेटी मालती मैरी को भी जोड़े के कुछ दोस्तों के साथ सफेद आउटफिट में देखा जा सकता है।
नए साल की पार्टी करते शेयर की तस्वीर
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनास के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं। प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने काबो में अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्टार के नए साल के जश्न की कुछ अंदर की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में हम प्रियंका, निक और एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा को मैचिंग चश्मा पहने हुए देख सकते हैं, जिस पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा हुआ है। तीनों को कैमरे पर अजीब चेहरे बनाते देखा जा सकता है। तस्वीरों को एक कैप्शन के साथ साझा किया गया जिसमें लिखा था, “काबो में कल के जश्न की कुछ तस्वीरें।”
ये भी पढ़े-
- Tiger 3 OTT Release: ओटीटी पर छाएगा सलमान-कैटरीना का जादू, अमेज़न प्राइम वीडियो पर नजर आएंगी ये फिल्में
- Aishwarya-Abhishek: फिर साथ नजर आए ऐश्वर्या-अभिषेक, तलाक की खबरों पर लगाया पूर्णविराम