India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Reveals America Days, मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम पर एक्ट्रेस की ये वेब सीरीज हाल ही में रिलीज की गई। तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम को भी पूरी दुनिया ने देखा है। ग्लैमर की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना और यहां नाम कमाना उनके लिए आसान काम नहीं था। एक्ट्रेस ने इसके पहले बॉलीवुड में अपने संघर्ष की बात की थी। अब हाल ही में उन्होंने अमेरिका पहुंचने के अपने संघर्ष का खुलासा किया है।
शुरुआती दिनों में काफी डर के साथ जीती थीं प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में यूएस में अपने पुराने दिनों का जिक्र किया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान यूएस आना उनके लिए इतना आसान नहीं था। वो शुरुआती दिनों में काफी डर के साथ जीती थीं। उन्होंने बताया कि जब वो टीनएज में थीं और पहली बार यूएस आई थीं तो वो बहुत डरी हुई थीं। यहां उन्हें घुलने मिलने में काफी समय लगा था।
अकेलेपन की वजह से बाथरूम में जाकर खाती थी खाना
प्रियंका चोपड़ा आज की जेनरेशन में ब्यूटिफुल होने के साथ-साथ बोल्ड अदाकारा भी मानी जाती हैं। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। प्रियंका ने बताया कि उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शुरुआती दिनों में वो अपना लंच बाथरूम में पूरा करती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बहुत नर्वस रहती थीं। उन्हें मालूम नहीं होता था कि कैफेटेरिया तक जाकर खाना लेना होता था। वो स्टॉल से खाना लेती थीं, वेंडिंग मशीन से चिप्स निकालती थीं और बाथरूम में जाकर खा लेती थीं।