India News (इंडिया न्यूज),Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में खूब एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। देसी गर्ल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन नीलम उपाध्याय एंट्री कर रही हैं। उनकी ननद प्रियंका चोपड़ा अपनी ननद का भारी लहंगा उठाने में उनकी मदद करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय पर लगी बुरी नजर को भी हटा रही हैं।
एक्साइटमेंट के साथ किया एन्जॉय
प्रियंका चोपड़ा हर फंक्शन को एक्साइटमेंट के साथ एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। भाई की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा सी ग्रीन लहंगा और ग्रीन कलर का नौलखा हार पहने नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने बालों में बन भी बनाया हुआ है। इस दौरा न पीसी दुल्हन बनी भाभी को भी टक्कर दे रही हैं।
शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ,सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
बहन के साथ जमकर डांस
दूल्हे बने सिद्धार्थ चोपड़ा के लुक की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने कमाल के लग रहे हैं। सिद्धार्थ ने सिर पर पगड़ी और कंधे पर शॉल डाली हुई है। वह अपनी बहन के साथ जमकर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ आज यानी 7 फरवरी को एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने 2024 में सगाई की थी। फैंस कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।