India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra and Nick Jonas: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहीं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बुलगारी के एक इवेंट के लिए इंडिया आई थीं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर दुबई वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले हफ्ते अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ दुबई गई थीं। भले ही वो दुबई अपने काम से गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ वहां फुल एन्जॉय किया। अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने दुबई वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें की शेयर
यह भी पढ़ें: असली सोने से बने आउटफिट में महारानी लुक में दिखीं Radhika Merchant, हस्ताक्षर सेरेमनी में दिखीं गॉर्जियस
आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दुबई वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में देसी गर्ल अपने लविंग हसबैंड निक की बाहों में रोमांस फरमाती दिखाई दे रहीं हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका अपनी लाडली को यॉट पर खिलाती हुई नजर आ रहीं हैं। तीसरा एक वीडियो है, जिसमें नन्ही मालती भी इसका खूब लुत्फ उठा रहीं हैं। दो साल की लाडली समंदर किनारे रेत के साथ खेल रहीं हैं। जब प्रियंका उनसे बुलगरी बोलने के लिए कहती हैं तो लाडली कहती हैं, “बू या मम्मा।” चौथी फोटो में निक समंदर किनारे पोज दे रहें हैं तो वहीं आखिरी फोटो में प्रियंका सनबाथ लेते हुए आराम कर रहीं हैं।
इन फोटोज को शेयर करने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “घर से दूर घर। पिछले सप्ताहांत #throwback #ad इस तरह के उत्कृष्ट मेजबान होने के लिए @bulgarihotels धन्यवाद।”
भारत में ही सेलिब्रेट करेंगे होली
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी लाडली मालती के साथ भारत में हैं। 25 मार्च को होली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहें हैं कि शायद इस साल अभिनेत्री मुंबई में होली सेलिब्रेट करें।
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने Triptii Dimri संग सुनाई Bad Newz, फिल्म के पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का किया खुलासा