India News (इंडिया न्यूज),  Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास भी इस समय भारत में हैं। अब नीलम और सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें निक स्टेज पर ‘मान मेरी जान’ गाना गाते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

‘डार्लिंग’ गाने पर जमकर नाची प्रियंका

जो वीडियो सामने आया है, उसमें प्रियंका को धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस ‘डार्लिंग’ गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान निक उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी में पूरा चोपड़ा परिवार पहुंचा है, वहीं प्रियंका भी खूब मस्ती कर रही हैं। शादी में उनके ससुराल वाले भी मौजूद हैं। प्रियंका लगातार शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

संगीत में जमाया रंग

संगीत के इस मौके पर न केवल परिवार बल्कि दोस्तों ने भी डांस परफॉर्मेंस से माहौल को और ज्यादा खास बना दिया। संगीत सेरेमनी में शानदार डेकोरेशन और रोशनी का इंतजाम किया गया था, जो पूरे इवेंट को यादगार बना रहा। प्रियंका और निक की एंट्री ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्यार भरे हाव-भाव ने मेहमानों का दिल जीत लिया। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी से जुड़े इस ग्रैंड आयोजन ने यह साबित कर दिया कि चोपड़ा परिवार अपनी परंपराओं और खुशियों को दिल से जीता है। प्रियंका और निक की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया। यह इवेंट न केवल परिवार बल्कि प्रियंका के फैंस के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है।

आज दिवा शाह संग विवाह के बंधन में बंधेंगे जीत अडानी, मेहमानों की लिस्ट आई सामने, जानिए क्या है शादी बजट!

हल्दी और मेहंदी के बाद हुए ग्रैंड संगीत

संगीत सेरेमनी से पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की गई थीं। संगीत के दिन प्रियंका और निक ने अपने फैशन और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर ब्लू कलर का शिमरी लहंगा पहना। सेटल मेकअप, खुले स्ट्रेट बाल और डायमंड नेकपीस ने उनके लुक को परफेक्ट बनाया। उनकी खूबसूरती ने इस इवेंट में सबका दिल जीत लिया।

निक जोनस का लुक देख आहें भर रहे फैंस

प्रियंका के पति निक जोनस भी पूरी तरह देसी अवतार में नजर आए। उन्होंने प्रियंका के लहंगे से मेल खाती हुई ब्लू कलर की शेरवानी पहनी। निक और प्रियंका ने इवेंट में हाथों में हाथ डाले पोज दिए, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। संगीत सेरेमनी में प्रियंका की सास ने भी अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ऑफ-शोल्डर गाउन पहना, जो उन्हें एक ग्लैमरस टच दे रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी बेहद खूबसूरत और पारंपरिक पोशाकों में नजर आए।

गौतम अडानी ने छोटे बेटे जीत की शादी से पहले ‘मंगल सेवा’ का किया ऐलान, हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की दी जाएगी 10 लाख की वित्तीय सहायता