India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को खास बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने काम को छोड़कर प्रियंका का पूरा फोकस अपने भाई की शादी को सफल बनाने पर है। उन्होंने संगीत फंक्शन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने डांस रिहर्सल की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस के घर में शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वह अपने भाई की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

जानिए कौन है एक्ट्रेस की भाभी?

आपको बता दें कि एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ की पिछले साल अगस्त के महीने में नीलम उपाध्याय से सगाई हुई थी। नीलम उपाध्याय भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है। इससे पहले प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार और कनिका माथुर से हुई थी। लेकिन दोनों ही बार उनकी सगाई टूट गई। अब वह दूल्हा बनने जा रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शादी के घर की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? जान लीजिए अपने शहर का हाल

शादी को आसान नहीं मानतीं प्रियंका

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वो लिखती हैं, ‘किसने कहा कि शादी आसान होती है? किसी ने नहीं… लेकिन क्या यह मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार है।’ मैं अपने भाई की शादी में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में मालती पेंटिंग करती नजर आ रही हैं। संगीत की प्रैक्टिस से लेकर फैमिली टाइम तक, घर पर रहना अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भरा हुआ है और मेरा शेड्यूल भी।

प्रियंका चोपड़ा ने की डांस रिहर्सल

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियो की सीरीज शेयर की है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को डांस रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में मालती पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में प्रियंका को अपनी फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। बाकी फोटोज और वीडियोज में देसी गर्ल शादी वाले घर की झलकियां दिखा रही हैं।

PM Modi US Visit: PM मोदी 13-14 फरवरी को जा सकते हैं अमेरिका | Donald Trump | India News

मामू की शादी के लिए खुश दिखीं मालती

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उनकी लाडली मालती शीशे से समंदर के नजारे का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरी जान के साथ मुंबई।” प्रियंका की बेटी मालती भी अपने मामू की शादी के लिए काफी खुश नजर दिखाई दें रही हैं ।

हाथों में हाथ डाल ट्रैन के आगे कूदे प्रेमी,स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, GRP ने लिया एक्शन