India News (इंडिया न्यूज), Fan Self-Immolation Attempt: पुष्पा 2: द रूल एक्टर अल्लू अर्जुन एक दिन जेल में बिताने के बाद शनिवार सुबह बाहर आ गए। शुक्रवार रात उन्हें चंचलगुडा जेल में रखा गया था। जेल के बाहर बड़ी संख्या में अल्लू अर्जुन के प्रशंसक जमा हो गए। वे एक्टर की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एक्टर को मिली अंतरिम जमानत
पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर 4 दिसंबर को हुआ और इस दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन आए थे। उनके पहुंचते ही थिएटर में जमा हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई। इसकी वजह से 35 साल की एक महिला की मौत हो गई। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। शुक्रवार को ही हाईकोर्ट ने एक्टर को अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी की वजह से उन्हें रातभर जेल में रहना पड़ा।
अल्लू अर्जुन के फैन ने खुद पर डाला पेट्रोल
शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की रिहाई की मांग को लेकर जेल के बाहर फैंस जमा हो गए। इस दौरान एक फैन ने रात में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस और अल्लू अर्जुन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Allu Arjun को जेल में मिला VIP ट्रीटमेंट? गिरफ्तारी के बाद कैसे काटी रात, सामने आया अंदर का सच