India News (इंडिया न्यूज़), Raghav Parineeti, दिल्ली:  : बॅालीवुड एकट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन अलग-अलग शहरों में होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के साथ ही दोनो की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद ये कपल शादी के लिए उदयपुर जाएगा औऱ वही शादी और रिसेप्शन पार्टी होगी। दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के बाद गेट-टूगेदर पार्टी होगी जिसमें दोनो के परिवार औऱ क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे।

राघव-परिणीति की शादी का एजेंडा

उदयपुर में 23 सितंबर से राघव औऱ परिणीति के शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। जिस दौरान सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। जिसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्नैक्स सर्व किए जाएंगे। उसके बाद दोपहर 12 से 4 बजे के बीच वेलकम लंच सर्व किया जाएगा। शाम 7 बजे से पार्टी शुरु हो जाएगी जिसकी थीम 90sकी रखी गई हैं।

शाही गणगौर बोट पर आएंगे राघव

उदयपुर में ताज लेक होटल में 24 सितंबर को शादी के बाकी कार्यक्रम होंगे। ये शादी पर्ल व्हाइट और पेस्टल थीम में होगी। जहा राघव होटल लीला पैलेस से नाव में बैठकर होटल ताज लेक तक बारात लेकर आएंगे। 24 को दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी की जाएगी। दोपहर 2 बजे बारात निकाली जाएगी। वही जयमाला दोपहर 3:30 बजे की जाएगी। शाम 4 बजे दोनो के फेरे होगें और फिर शाम 6:30 बजे विदाई। रिसेप्शन का इंतेजाम शाम 8:30 बजे रखा गया था।

शादी की फाइनल गेस्ट-लिस्ट

गेस्ट-लिस्ट की बात करे तो वो भी फाइनल हो चुकी है। इस शादी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य सभा सदस्य कपिल सिब्बल, AAP सांसद संजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई दिग्गज सितारो को न्यौता दिया गया हैं ।

 

ये भी पढ़े –