India News (इंडिया न्यूज), Raha Cute Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अपने प्यारे और मासूम अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। हाल ही में, राहा ने एक और क्यूट हरकत कर के सबका दिल जीत लिया है। 27 दिसंबर को जब राहा अपने मम्मी-पापा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, तो उनकी मासूमियत ने फैंस को मोह लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राहा को लेकर न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश की यात्रा पर हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

राहा कपूर, जो पहले भी अपनी नन्ही सी मुस्कान और प्यारी हरकतों से चर्चा में रही हैं, इस बार एयरपोर्ट पर अपनी मां आलिया भट्ट की गोदी में नजर आईं। शुरुआत में राहा मां से चिपकी हुई थीं, लेकिन जैसे ही पैपराजी ने उन्हें बाय किया, राहा ने खिलखिलाते हुए उन्हें हाथ लहराया और प्यारी सी आवाज में ‘बाय’ कहा। इतना ही नहीं, राहा ने पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया, जिसे देखकर आलिया अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाईं।

‘तू बच्चा पैदा नहीं कर सकती…’, शादी के दो साल बाद ही इस एक्ट्रेस को पति ने दिया ताना! रो रोकर सुनाया दुखड़ा

सफेद रंग के प्यारे आउटफिट में दिखीं राहा

राहा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। इस दौरान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। रणबीर जहां ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में थे, वहीं आलिया ने व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस के साथ कूल कैजुअल लुक कैरी किया था। राहा ने हमेशा की तरह सफेद रंग के प्यारे आउटफिट में सबका दिल छू लिया। राहा कपूर, जो अब दो साल की हो चुकी हैं, पहले भी मीडिया में अपनी मासूमियत से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और एक लोकप्रिय स्टार किड बन चुकी हैं।

कलयुग के इस रहस्यमयी जानवर को मिला है अमरता का वरदान, दिमाग से होता है पैदल, काटने पर तड़प-तड़प कर मरता है इंसान