India News (इंडिया न्यूज), Raid 2 X Review: लम्बे समय से फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर दर्शकों को इन्तजार था। अब अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल को रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भ्रष्टाचार, सत्ता और राजनीति पर आधारित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन ने एक बार फिर शानदार अभिनय किया है। ‘रेड 2’ में वाणी कपूर और रितेश देशमुख ने नई एंट्री की है और राजनेता के रूप में रितेश दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।
दर्शकों ने फिल्म को बताया हिट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘रेड 2’ के पहले शो के बाद दर्शकों ने फिल्म का रिव्यू किया है और इसे सुपरहिट बताया है। कई लोगों का मानना है कि अजय देवगन का यह सीक्वल पहली फिल्म से बिल्कुल अलग थीम पर है और उन्होंने इसमें शानदार अभिनय किया है। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की दमदार मुख्य भूमिका है, साथ ही सहायक भूमिकाओं में कुछ अनुभवी कलाकार भी हैं। रेड 2 में सुप्रिया पाठक, तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
लोगों ने बांधें फिल्म के पुल
एक दूसरे एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा , ‘ फिल्म रेड 2 एक बड़ी मास्टरपीस है। रितेश देशमुख, अजय देवगन, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल, वाणी कपूर का काम देखने लायक है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हर बार अजय देवगन शानदार पंचलाइन देते हैं और अपनी आंखों से अपने इमोशन्स को बयां करते हैं। वे स्क्रीन पर काफी दमदार और प्रभावी नजर आते हैं। रितेश देशमुख ने अपनी शानदार एक्टिंग से अजय को कड़ी टक्कर दी है।
रोगटें खड़े कर रही अजय देवगन की एक्टिंग
फिल्म देखकर आए एक दर्शक ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बिल्कुल रोंगटे खड़े कर देने वाला! दमदार डायलॉग, कमाल के सीन और अजय देवगन अपने बेहतरीन अंदाज में। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है!’ इसके अलावा एक और एक्स रिव्यू में कहा गया, ‘ ये फिल्म पक्का देखें। पिछली वाली फिल्म से ये बहुत ही अलग, बढ़िया है। फिल्म में अजय देवगन ने अच्छा किरदार निभाया है, रितेश देशमुख ने एक्टिंग में चार चाँद लगा दिए हैं। जो भी हो ये फिल्म बहुत अच्छी है, जरूर देखें।