India News (इंडिया न्यूज), Rajat Dalal Video: बिग बॉस 18 में आये रजत दलाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। बिग बॉस 18 में जाने के बाद उनके व्यवहार को देखकर ऐसा लग रहा था कि रजत दलाल पूरी तरह से बदल गए हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब वो लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद भी रजत दलाल का नाम विवादों में आता रहा, पहले रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच लड़ाई, फिर रजत दलाल और आसिम रियाज के बीच लड़ाई जो एक लाइव शो के दौरान हुई थी. ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि रजत दलाल ने एक और पंगा ले लिया और इस बार रजत दलाल एक कैब ड्राइवर से लड़ते नजर आ रहे हैं।
कैब ड्राइवर को बुरी तरह मारा
रजत दलाल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रजत दलाल एक कैब ड्राइवर से लड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं रजत दलाल कैब ड्राइवर का वीडियो बना रहे हैं। कैब ड्राइवर रजत दलाल को लगातार बकवास बोल रहा है। रजत दलाल भी उसे जवाब दे रहे हैं और कह रहे हैं कि तुमने अपना हाथ गलत जगह पर रखा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रजत दलाल और कैब ड्राइवर के बीच क्या हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रजत दलाल और कैब ड्राइवर के बीच हुई इस लड़ाई पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग रजत दलाल का समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग रजत दलाल को गलत बता रहे हैं।