India News (इंडिया न्यूज), Ram Gopal Varma: फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उनके बिना सोचे-समझे बोलना उनपर भारी पड़ जाता है। अब एक बार फिर वो अपने बयान की वजह से फस गए हैं। दरअसल, उनपर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है जिसको एकर उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष मेदा श्रीनिवास ने राम गोपाल वर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट को आपत्तिजनक बताया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी समर्थक और शुभचिंतक बड़ी संख्या में राजमुंदरी के थर्ड टाउन पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
धर्मिक ग्रंथों का किया अपमान
राम गोपाल वर्मा ने कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीयों द्वारा पूजित रामायण और महाभारत का मजाक उड़ाया है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय विवाद भड़काने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सैनिकों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए हैं।
हिंदू देवी-देवताओं का उड़ाया मजाक
RGV ने भगवान शिव, श्री वेंकटेश्वर स्वामी, सरस्वती माता और अन्य देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उसने एंकर स्वप्ना के साथ मिलकर समाज में आतंक फैलाने की साजिश रची है। आरजीवी की हरकतों से सामाजिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा मिल रहा है। उसके अपलोड किए गए वीडियो का इस्तेमाल आतंकी संगठन अपने मकसद के लिए कर सकते हैं।
निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष मेदा श्रीनिवास ने कहा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और आरजीवी के खिलाफ धारा 153-ए, 153-बी, 504, 506, 150-बी आईपीसी और 67 आईटी एक्ट-2000 के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।