India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahabadia Controversial Statement : रणवीर इलाहाबादिया द्वारा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता की इंटिमेसी पर दिए गए विवादित बयान पर काफी बुरे फसं चुके हैं। उनपर एक नहीं बल्कि कई राज्यों में FIR दर्ज हो चुकी है। इस मामले में उनके साथ ही यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है और अबकी बार गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज की गई है।

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात की जानकरी x पर पोस्ट करके दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- आज गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

1. श्री आशीष चंचलानी

2. श्री जसप्रीत सिंह

3. श्री अपूर्व मखीजा

4. श्री रणवीर अल्लाहबादिया

5. श्री समय रैना व अन्य

इन धाराओं में मामला दर्ज

सीएम सरमा आगे लिखते हैं कि- ‘गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस नंबर 03/2025 के तहत इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन व अश्लील चर्चा में शामिल होने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बीएनएस 2023 की धारा 79/95/294/296। आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 4/7, महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच चल रही है। इससे पहले रणवीर इलाहाबादिया पर मुंबई में भी fir दर्ज हो चुकी है।

‘जुबान काटने वाले को 5 लाख…’ , B Prak से लेकर Sunil Paul तक इन दिग्गजों ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई लताड़, जानिए धमकी देना वाला कौन?

NHRC ने लिया संज्ञान

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी का संज्ञान लिया है और यूट्यूबर को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना कर रहे हैं। कई जगहों पर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हिंदू संगठन दोनों के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि दोनों यूट्यूबर भोपाल आने के बारे में सोचें भी नहीं, क्योंकि कार्यकर्ता उन्हें नहीं बख्शेंगे।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट में विवादित बयान दिया था। उन्होंने माता-पिता की अंतरंग जिंदगी पर सवाल पूछा था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, आज उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उन्हें अपनी कही बात पर पछतावा है। लेकिन इसके बावजूद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

हामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का चौंकाने वाला बयान, ममता कुलकर्णी विवाद पर ये क्या बोल गई