India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahabadia Controversial Statement: बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। आमतौर पर वह अपने शो पर हर मुद्दे पर बात करते रहते हैं। रणवीर के पॉडकास्ट में राजनीति से लेकर बॉलीवुड खेल तक हर क्षेत्र के लोग आ चुके हैं। उनके हर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। लेकिन अपने एक बयान के बाद रणवीर इलाहाबादिया विवादों में बुरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल एक शो में मेहमान बनकर पहुंचे रणवीर ने माता-पिता को लेकर विवादित बयान दिया है। रणवीर के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। इसके अलावा रणवीर ने इसी शो में और भी आपत्तिजनक बयान दिए हैं, जिनके वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
क्या करते हैं माता-पिता?
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया किसी छोटे परिवार से नहीं आते हैं, वह डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता गौतम इलाहाबादिया और मां स्वाति इलाहाबादिया डॉक्टर हैं। रणवीर इलाहाबादिया की मां स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसलिए उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। दिसंबर 2023 तक उनके चैनलों पर कुल 13.52 मिलियन सब्सक्राइबर थे। इनमें से 6.83 मिलियन उनके पर्सनल चैनल पर और 6.69 मिलियन बीयरबाइसेप्स पर थे। रणवीर इलाहाबादिया के चैनल पर फिटनेस, सेल्फ इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन जैसे विषयों पर पॉडकास्ट और इंटरव्यू कंटेंट होता था।
कहां से पढ़े हैं रणवीर इलाहाबादिया?
धीरूभाई अंबानी स्कूल से की पढ़ाई रणवीर इलाहाबादिया को बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 2 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में 2015 में द्वारकादास जे. संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीई की डिग्री हासिल की। साल 2018 में महज 24 साल की उम्र में रणवीर ने टैलेंट मैनेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन एजेंसी मॉन्क एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना की। कंपनी ने नेटफ्लिक्स, गूगल और पेप्सिको समेत कई बड़े नामों के साथ काम किया है। 2019 में उन्होंने द रणवीर शो नामक पॉडकास्ट लॉन्च किया। इस शो में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, प्रियंका चोपड़ा और सद्गुरु जैसी मशहूर हस्तियों के इंटरव्यू शामिल हैं।