India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जो अपने बीयर बाइसेप्स चैनल के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में एक खतरनाक दुर्घटना घटना का शिकार हुए हैं। गोवा में छुट्टियां मना रहे रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड ने स्विमिंग करते वक्त एक खतरनाक स्थिति का सामना किया, लेकिन उनकी किस्मत और एक आईपीएस अधिकारी के परिवार की मदद से वे किसी तरह बच गए। इस घटना को लेकर रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा कैप्शन लिखते हुए अपनी कहानी को बताया है।
सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी
रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिये एक लम्बा कैप्शन लिखकर बताया कि यह उनका अब तक का सबसे इवेंटफुल क्रिसमस था। उन्होंने लिखा, “कल शाम 6 बजे के आसपास, मैं और मेरी गर्लफ्रेंड एक अजीब सी सिचुएशन से बचकर निकले। हम दोनों को खुले समंदर में स्विमिंग करना बेहद पसंद है और बचपन से मैं ऐसा करता आ रहा हूं, लेकिन कल हम अंडरवॉटर चले गए। यह मेरे साथ पहले भी हुआ है, लेकिन तब मैं अकेला था।” रणवीर ने बताया कि वे दोनों अच्छे स्विमर हैं, लेकिन किसी और को साथ लेकर तैरना अलग होता है और वे दोनों डूबने की कगार पर थे।
आईएएस अधिकारी ने की मदद
रणवीर ने आगे बताया कि स्विमिंग करते वक्त वे दोनों काफी गहरे पानी में चले गए और बाहर निकलने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। करीब 5-10 मिनट तक मशक्कत करने के बाद, उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया। इसके बाद पास में तैर रहे एक परिवार ने उनकी मदद की और उन्हें बचा लिया। इस परिवार में आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी हैं । रणवीर ने इस परिवार का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “उन्होंने हमें बचाया और बिना किसी देरी के हमारी मदद की।” रणवीर ने यह भी बताया कि डूबते वक्त उनके शरीर में बहुत सारा पानी चला गया था, जिसके कारण वह बेहोश होने लगे थे। इस समय उन्होंने मदद के लिए जोर से चिल्लाया और तुरंत पास में तैर रहे लोगों ने उनकी मदद की। आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी ने उनकी और उनकी गर्लफ्रेंड की जान बचाई। रणवीर ने इसके बाद अपनी पोस्ट में इस परिवार को धन्यवाद किया।
गर्लफ्रेंड की छुपाई पहचान
रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, लेकिन उन्होंने उनकी पहचान इमोजी से छिपाई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर की गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा हैं। निक्की कई लोकप्रिय शो जैसे ‘शिव शक्ति’, ‘माइंड द मल्होत्रा’, और ‘जन्म जन्म’ में नजर आ चुकी हैं। रणवीर और निक्की के रिश्ते को लेकर भी काफ़ी चर्चा हो रही है, और दोनों की इंग्लैंड ट्रिप से भी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। रणवीर ने इस पोस्ट में बताया कि यह एक यादगार अनुभव था और इसके बाद वे अब पूरी तरह से ठीक हैं।