India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahabadia Controversial Statement : बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps)के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया इस वक्त बड़ी मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। समय रैना (Samay Raina) के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रणवीर ने माता-पिता को लेकर विवादित बयान दिया है। रणवीर के इस बयान का वीडियो भी सामने आ गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं उन पर कार्रवाई की भी मांग हो रही है। इसके अलावा इसी शो में रणवीर ने और भी आपत्तिजनक बयान दिए हैं, जिनके वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
रणवीर ने लड़की से कहीं आपत्तिजनक बात
रणवीर का इंडियाज़ गॉट लेटेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कंटेसंटेंट से 2 करोड़ देने के बदले में ऐसा टास्क करने को कहते हैं, जिसें सुनने के बाद लड़की का मुह शर्म से झूक जाता है। रणवीर ने जे कहा वो हम यहां पर लिख भी नहीं सकते हैं। इसके अलावा इसी शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा कि ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर इंटीमेट होते देखना पसंद करेंगे, या आप एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’ रणवीर के इस बयान के बाद से ही लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
विवादों में रहा है इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो
बता दें कि समय रैना (Samay Raina) का इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो पहले भी विवादों में रहा है। शो के कंटेस्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उसपर अरुणाचल प्रदेश के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है। इन आपत्तिजनक बयानों के बाद यूजर भड़क गए हैं और रणवीर के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे हैं। मशहूर लेखक नीलेश मिश्रा का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारत में मंचों या दर्शकों द्वारा शालीनता को प्रोत्साहित नहीं किया जाता है और निर्माता दर्शकों तक पहुंच और राजस्व के लिए नीचे और नीचे गिर रहे हैं। साधारण, मूर्खतापूर्ण, असंवेदनशील शब्द केवल उबाऊ मूर्ख लोगों के लिए हैं।