India News (इंडिया न्यूज), Remo D Souza Birthday: बॉलीवुड में नाम कमाना जितना आसान दिखाई देता है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। हर साल हजारों लोग अपने सपनों की नगरी मुंबई आते हैं, लेकिन हर किसी को यहां सफलता नहीं मिल पाती। कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष से ही मायानगरी में अपना मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की, जिन्होंने कभी भूखे पेट रातें गुजारी, लेकिन आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
रेमो डिसूजा ने लाचारी में गुजारा बचपन
रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी था। उनका जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्हें डांस का इतना शौक था कि वे अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ मुंबई चले आए। लेकिन मायानगरी में शुरुआती सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। रहने के लिए न घर था, न खाने के लिए पैसे। उन्होंने कई रातें भूखे रहकर गुजारी, लेकिन उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ा।
बॉलीवुड में पहला ब्रेक
मुंबई में संघर्ष करने के बाद रेमो को पहली बड़ी सफलता साल 2000 में फिल्म दिल पे मत ले यार से मिली। इसके बाद उन्होंने धूम 2 के ‘धूम अगेन’, एबीसीडी के ‘सुन साथिया’, ये जवानी है दीवानी के ‘बदतमीज दिल’, स्ट्रीट डांसर 3डी के ‘गर्मी’ और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के ‘डिस्को दीवाने’ जैसे सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ करके अपनी पहचान बनाई।
निर्देशक के तौर पर मिली-जुली सफलता
रेमो ने कोरियोग्राफी में तो खुद को साबित किया, लेकिन बतौर निर्देशक उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने रेस 3, एबीसीडी, फालतू, एबीसीडी 2 और ए फ्लाइंग जट्ट जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें से कुछ को सराहा गया, लेकिन रेस 3 जैसी फिल्में फ्लॉप भी रहीं।
अब जीते हैं आलीशान जिंदगी
कभी एक वक्त के खाने के लिए संघर्ष करने वाले रेमो आज आलीशान जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। अपनी मेहनत और संघर्ष से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है और आज उनकी गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों में होती है।
मात्र 5 दिन तक पी कर देखें इस बीज का दूध, किडनी से लेकर लिवर तक हर रोग का अचूक इलाज!