India News (इंडिया न्यूज), Salim Akhtar Died: फिल्म इंडस्ट्री पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूटता जा रहा है। आज सुबह बॉलीवुड को फिर से एक बहुत से एक बहुत बड़ा झटका लगा है। ये खबर सुनने के बाद फैंस सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्माता सलीम अख्तर का निधन हो गया है। सलीम अख्तर ने 8 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। सलीम अख्तर के निधन से उनके परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी सिनेमा को दी कई फ़िल्में

सलीम अख्तर का करियर बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़ कर एक फिल्म दी है। उन्होंने कई फिल्मों में अच्छा पैसा भी लगाया था। सलीम अख्तर ने फूल और अंगारे (1993), कयामत (1983), लोहा (1987) और बटवारा (1989) जैसी फ़िल्में बनाईं हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया, जिनमें बॉबी देओल और रानी मुखर्जी स्टारर बादल (2000), मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फूल और अंगार (1993), चोरों की बारात (1980) और आमिर खान के साथ बाजी (1995) शामिल हैं। सलीम अख्तर के योगदान ने 1980 और 1990 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान भी दिलाई।

‘पिता जी आ गए’, सन्यासी महिलाओं के साथ की थी घिनौनी हरकत, फिर भी राम रहीम को बाप मान बैठीं ये महिलाएं, झूम-झूम कर की खुशी जाहिर

रानी मुखर्जी को दी थी उनकी पहली फिल्म

सलीम अख्तर ने 1997 की फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इतना ही नहीं सलीम अख्तर ने 2005 की फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से तमन्ना भाटिया को भी इंडस्ट्री में काम दिया है। सलीम अख्तर के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी शमा अख्तर और एक बेटा समद अख्तर हैं। आपको बता दें कि सलीम अख्तर के परिवार और उनके करीबी दोस्तों ने अभी तक मौत की पुष्टि नहीं की है।

‘ उसने जांघों को छुआ, प्राइवेट पार्ट को…’, फ्लाइट में लड़की संग की घिनौनी हरकत, फिर ऐसा खुली इस भारतीय मूल के शख्स की पोल