India News (इंडिया न्यूज), Salman Khan Security Breach Case: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान के घर में एक लड़की ने घुसकर उनकी हाई सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा किया है। मात्र 48 घंटे के अंदर दो अनजान लोग सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने में सफल हुए हैं। हालांकि अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों की बातें सुनकर पुलिस को भी झटका लगा है। लड़की से पहले एक लड़का जिसका नाम जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है और जो छत्तीसगढ़ का रहने के वाला है पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद मुंबई की रहने वाली 32 साल की लड़की ईशा को गिरफ्तार किया गया। इस लड़की के बारे में जानकर आपको भी झटका लगेगा

सलमान के घर में घुसने वाली लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ईशा की फोटो आपको थोड़ी अजीब लग सकती है। इस फोटो में ईशा अपनी जीभ दिखाती नजर आ रही हैं। मानो वो पुलिस को चुनौती दे रही हों। सुरक्षा को तोड़ते हुए ईशा सुबह साढ़े तीन बजे सलमान खान के घर की लिफ्ट तक पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस लगातार ईशा से पूछताछ कर रही है। ईशा से पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह सलमान के बुलाने पर उनसे मिलने आई थी। हालांकि सलमान के परिवार ने इस बात से इनकार किया है।

‘जैसा कहता हूँ वैसा कर, नहीं तो….’, मुस्लिम कोच करता था छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत, मोबाइल से मिली ऐसी ऐसी Video, देख फ़टी रह गईं पुलिसवालों की आंखें

कौन है यह लड़की?

आरोपी ईशा छाबड़िया 36 साल की मॉडल है। गुरुवार सुबह करीब 3 बजे वह सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी। बिल्डिंग में घुसने के लिए उसने कहा कि वह सलमान खान को जानती है और उनके बुलाने पर आई है। उसने यही बात पुलिस को भी बताई। ईशा किसी तरह सलमान के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। सलमान के परिवार के कुछ लोगों ने दरवाजा खोला। ईशा ने फिर दोहराया कि वह सलमान खान के बुलाने पर आई थी। लेकिन जब परिवार वालों ने इसकी जांच की और देखा कि सलमान ने उसे बुलाया ही नहीं है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।

पार्टी में सलमान खान से मिलने का दावा

पुलिस ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो ईशा ने बताया कि वह खार इलाके की रहने वाली है और छह महीने पहले एक पार्टी में सलमान खान से मिली थी। उसने फिर दावा किया कि वह सलमान के बुलाने पर आई थी, लेकिन सलमान के परिवार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। ईशा को आज सुबह आपराधिक अतिक्रमण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

तो अब कभी रिटायर नहीं होगा आसिम मुनीर? जानिए फील्ड मार्शल बनने के बाद मिल गई कौन सी ‘शक्ति’, जो मुस्लिम देश के लिए ही बनेगी सिर दर्द