India News (इंडिया न्यूज), Sambhavna Seth Miscarriage: भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिये एक रूला देने वाली खबर शेयर की है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनकर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देने वाली थीं। लेकिन अचानक ही उनको एक बड़ा झटका लगा है उनका माँ बनने का सपना टूट कर चकनाचूर हो गया है। एक्ट्रेस और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने दुखी मन से बताया कि एक्ट्रेस संभावना 3 महीने से प्रेग्नेंट थीं। वे आज ही सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर को अपने फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी शेयर करना चाहती थीं।
स्कैन के बाद सामने आई बात
इससे पहले उन्होंने 18 दिसंबर को स्कैन कराया था जिसमें यह बात सामने आई कि उनके बच्चे की धड़कन ही नहीं बन पाई है। इसके बाद एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो गया। वे आईवीएफ तकनीक के जरिये मां बनने वाली थीं लेकिन यह फेल हो गई। एक्ट्रेस संभावना और अविनाश ने जब से अपना तीन महीने का बच्चा खोया है उनका रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने जो ब्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें उनके आंशूं लगातार बह रहे थे। दोनों पति पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा है।
इस गुलाबी रंग के फल को खाना कर दे शुरू, शरीर को मिलेंगे ऐसे फायदे जो कभी सुने भी नहीं होंगे
पहले कराये गए स्कैन बिलकुल सही
एक्ट्रेस के पति अविनाश ने कहा कि एक्ट्रेस संभावना ने डॉक्टर की बताई हरेक हर गाइडलाइन को अच्छी तरह फॉलो किया था और सब कुछ एकदम सही तरह से चल रहा था। उनके पहले कराये गए स्कैन बिलकुल सही थे। उनके स्कैन को देखकर डॉक्टर को यह भी लगा था कि उनको एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चे हैं।
पति अविनाश ने सुनाया दुखड़ा
अविनाश ने बताया कि, ‘हमारे बच्चे की धड़कन बन गई थी। लेकिन डॉक्टरों को वह स्कैन में दिखाई ही नहीं दी। इसका जवाब किसी के पास कुछ भी नहीं है। हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ? हमने तो पूरी सावधानी रखी थी।’ उन्होंने आगे बताया कि, “रोजाना संभावना को 2-4 इंजेक्शन तो लग ही रहे थे। वो बहुत दर्द में थी। हमने मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से हर संभव कोशिश की थी। संभावना ने इस दौरान बहुत कुछ सहा है। मैं उनके लिए बहुत ज्यादा दुख में हूँ।”
इससे पहले भी आईवीएफ ट्राई कर चुका है कपल
अविनाश ने आगे बताया कि ”सम्भावना की प्रेग्नेंसी की वजह से ही हम व्लॉग भी बहुत कम बना रहे थे। संभावना को दर्द होता रहता था जिसके बाद भी उन्होंने वीडियो बनाए। सम्भावना की प्रेग्नेंसी को हार्मोन इंजेक्शन से सपोर्ट मिल रहा था।” संभावना के अनुसार, उन्हें आज से दो हफ्ते बहुत तेज पीठ में दर्द हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि यह शायद यह दर्द गर्भपात होने की वजह से हुआ होगा। आपको बता दें की एक्ट्रेस सम्भावना 44 साल की हैं। उन्होंने 2016 में अविनाश संग शादी रचाई थी। इससे पहले भी दोनों पति-पत्नी चार बार आईवीएफ से बेबी के लिए ट्राई कर चुके हैं लेकिन उनको हर बार निराश होना पड़ा। पांचवीं बार जब उन्हें उम्मीद की एक आस दिखी तो 3 महीने बाद ही उन्होंने आपने अजन्मे बच्चे को खो दिया।
गांधारी ने क्यों दिया था बेटे दुर्योधन को नग्न होने का आदेश? कर दी थी 1 गलती, जिसकी वजह से गई जान