India News (इंडिया न्यूज),  Sanjay Dutt: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना 2018 में सामने आई थी, जब उनकी एक जबरदस्त प्रशंसक ने अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। यह खबर खुद संजय दत्त के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं थी। दरअसल, निशा पाटिल नाम की महिला, जो संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थी, ने अपनी मृत्यु से पहले 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी थी। इस बारे में पुलिस से खुद संजय दत्त को फोन पर जानकारी मिली थी। इतना ही नहीं, निशा ने अपने बैंक को भी एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनकी संपत्ति सिर्फ और सिर्फ संजय दत्त को ट्रांसफर कर दी जाए।

संजय ने संपत्ति लेने से किया इनकार

हालांकि, जब इस बारे में संजय दत्त को पता चला, तो उन्होंने तुरंत यह संपत्ति लेने से इनकार कर दिया। उनके वकील ने भी इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता को निशा पाटिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह इस स्थिति से काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा बात करने से भी मना कर दिया। संजय दत्त दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं उन्होंने 1981 में फिल्म रॉकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार अभिनय से लाखों फैंस बनाए हैं।

केसरिया धोती, गले में रुद्राक्ष की माला… भगवा रंग में रंगा साउथ का ये करोड़पति सुपरस्टार, संगम में लगाई डुबकी, पहचानना हुआ मुश्किल

कितनी है संजय के पास संपत्ति?

उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी सफलता पाई। 2024 में रिलीज़ हुई केजीएफ, चैप्टर 2 और लियो में उनके अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली। संजय दत्त की कुल संपत्ति करीब 295 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 8 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्रिकेट टीमों में निवेश किया है, स्टार्टअप्स के सह-मालिक हैं और एक व्हिस्की ब्रांड भी चलाते हैं। उनके पास मुंबई और दुबई में आलीशान प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें और महंगी बाइक्स भी हैं।

Ranveer Allahbadia ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड का तोड़ दिया दिल? ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट