India News (इंडिया न्यूज), Selena Gomez Engaged: मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज ने 12 दिसंबर 2024 को अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से सगाई कर ली है और जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो वायरल हो रही है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। जब उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई तो वह बेहद खुश हुईं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- फॉरएवर स्टार्ट्स नाउ।

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको शादी करने जा रहे हैं

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वे अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 2024 को अपनी सगाई का ऐलान किया है। सेलेना ने सगाई की अंगूठी दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

शादी की घोषणा

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें भी शेयर की जाती थीं। सेलेना 32 साल की हैं और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। उनकी उम्र 36 साल है।

इस अभिनेत्री को घर बैठे मिला था सुर्खियों में आने का मौका, सिर्फ 1 फिल्म से बन गई स्टार, खलनायक के साथ हिट थी जोड़ी!

बधाईयों का तांता लग गया

सेलेना के पोस्ट शेयर करते ही बधाईयों का तांता लग गया। सेलेना की दोस्त टेलर स्विफ्ट ने लिखा कि वह शादी में फ्लावर गर्ल होंगी, जो दुल्हन के साथ होंगी। जेनिफर एनिस्टन से लेकर कार्डी बी तक सभी ने उन्हें बधाई दी है।

बेनी ब्लैंको कौन हैं?

बेनी ब्लैंको का पूरा नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को अमेरिका में हुआ था। वह एक अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार और लेखक हैं। वह जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं।

PM Modi के सामने फिसल गई Ranbir Kapoor की बुआ की जुबान, कही ऐसी बात…वीडियो में Cut बोलते दिखे प्रधानमंत्री