India News (इंडिया न्यूज़), Shahrukh Khan and Son Abram Mannat on Eid 2023, मुंबई: आज दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी लोग ईद के जश्न में डूबे हुए हैं और अपने परिवार वालों के साथ इस ईद के पर्व को सेलिब्रेट कर रहें हैं। ऐसे में लोगों को इंतजार रहता है की उनके चहेते सितारे इस दिन को किस अंदाज में मना रहें हैं। सोशल मीडिया पर टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने ईद के जश्न की फोटोज़ शेयर है। वहीं, सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहें हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर चिलचिलाती गर्मी में उनके फैंस घंटों उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। ऐसे में ‘पठान’ ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और फैंस की इच्छा पूरी की।

शाहरुख ने अपने बेटे संग बालकनी में आकर दिखाई झलक

आपको बता दें कि ईद के इस खास मौके पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई। इस वक्त शाहरुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम (Abram) भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए और फैंस को ईद विश किया।

इस मौके पर शाहरुख कैजुअल लुक में नज़र आए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस लगाए दिखे। वहीं, अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना था। शाहरुख को बालकनी में देखकर फैंस जोर-जोर से उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही उन्हें आई लव यू बोल रहे थे। इस मौके पर शाहरुख ने अपने दोनों हाथ फैला कर अपना सिग्नेचर लुक भी दिखाया।

मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़

हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर शाह रुख खान के फैंस मुंबई में स्थित उनके बंगले यानी मन्नत के बाहर एक्टर की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे।

फैंस पर गर्मी का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा था। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।