India News (इंडिया न्यूज़), Shahrukh Jawan Copyदिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म जवान का खुमार हर तरफ देखने को मिल रहा है। ये फिल्म अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक त्यौहार बन चुकी है। शाहरुख के कई फैंस इस फिल्म को देखने के बाद जोरो शोरो से जश्न बना रहे हैं। यही वजह है कि शायद एटली कुमार की डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने 6 दिन में 620 करोड़ रुपए का आकड़ा पार कर लिया है। बाॅस ऑफिस कलेक्शन के अलावा भी इस फिल्म की चर्चाएं हो रही है। खबर है की फिल्म जवान के कई सिन्स फेमस स्पेनिश वेब सीरीज मनी हाइस्ट से चुराए गए हैं।

मनी हाइस्ट के बारे में

ये सीरीज एक क्राईम वेब सीरीज है। जिसे एलेक्स पिना ने क्रिएट किया है। इस सीरीज में एक प्रोफेसर की कहानी दिखाई गई है। जो बैंक ऑफ़ स्पेन को लूटने के लिए पूरी साजिश रचते है। सीरीज में उनके साथ कई सारे क्रिमिनल्स भी शामिल होते हैं। इसका हर एक एपिसोड को काफी सस्पेंस में बनाया गया है। इस वेब सीरीज के तीन सीजन और 41 एपिसोड अभी तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुके हैं।

मनी हाइस्ट से चुराए हुए सीन

बता दे की जवान में ऐसे कई सीन है जो इस वेब सीरीज के सीन से मिलते जुलते हैं। जवान में एक सीन है, जहां शाहरुख खान और नयनतारा वॉकी टॉकी पर एक दूसरे से बात करता है। ऐसा ही कुछ सीन मनी हाइस्ट में प्रोफेसर और रकेल मुरेलो के बीच में भी दिखाया गया है। वही एक और सीन जिसके चुराने का दावा किया जा रहा है, वह है जहां नयनतारा शाहरुख पर गन पॉइंट करती है। और रोटी नजर आती है। वैसा ही सेम सीन प्रोफेसर और रकेल के बीच भी दिखाया गया था। नैरोबी के गोली लगने पर उसका इलाज करने वाला सीन काफी हद तक जवान फिल्म से मिलता-जुलता है।

फिल्म के कई सिन्स को बताया कॉपी

बता दे की मनी हाइस्ट से पहले भी जवान फिल्म के कई सीन को कॉपी बताया गया था। रिव्यु के एक सीन में शाहरुख खान के लुक को मूनलाइट के सुपर विलन लेक्स लूथर से कॉपी बताया गया था। वहीं एक दूसरे सीन पर अपरिचित और बाहुबली से प्रेरित होने का आरोप भी लगाया गया था।

 

ये भी पढ़े –