India News (इंडिया न्यूज),  Shefali Jariwala: फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने बहुत ही कम वक्त में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हम आपको आज एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिसने 19 साल की कम उम्र में डेब्यू के बाद ही अपनी एक्टिंग से इतनी जबरदस्त पहचान बना ली है कि लोग आज भी उन्हें उसी खास अंदाज के लिए पहचानते हैं। अपने डेब्यू के साथ ही एक्ट्रेस ने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग उन्हें उनके शानदार अंदाज और खूबसूरती के लिए याद करते हैं। उन्होंने अपने हुनर ​​से बहुत जल्दी ही फैंस का दिल जीत लिया। आइए आपको बताते हैं इस हसीना के बारे में।

हसीना का अंदाज निराला

तो हम आज यहां शेफाली जरीवाला के बार में बात कर रहे हैं। 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी शेफाली जरीवाला ने 19 साल की उम्र में 2002 में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह गाना इतना हिट हुआ कि लोग शेफाली को ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पहचानने लगे। आज भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। यह गाना उनकी जिंदगी और करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

द्रौपदी की इकलौती बेटी ने रचाई थी ऐसी शादी, जिससे श्रीकृष्ण और पांडवों का रिश्ता हमेशा के लिए बदल गया!

करियर में कहां करती हैं स्टैंड

ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब कोई पहली बार में ही रातों-रात स्टार बन जाता है और शेफाली उन खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में ही की। बाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने मुंबई चली गईं। ‘कांटा लगा’ गाने के बाद शेफाली ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004) और ‘हुडुगारू’ (2011) जैसी फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएँ निभाईं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी पर भी खूब नाम कमाया।

शेफाली जरीवाला की बढ़ी लोकप्रियता

वह ‘बूगी वूगी’, ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ जैसे डांस रियलिटी शो में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। हाल ही में वह कुछ वेब सीरीज में भी नजर आईं और ‘शैतानी रश्में’ नामक शो में भी काम कर रही हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो शेफाली की शादी म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस पराग त्यागी की एंट्री हुई।

करोड़ों में खेलती है हसीना

अगर उनकी नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली की कुल नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। आज शेफाली 42 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और आकर्षण आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। उनके प्रशंसक आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे।

द्रौपदी की इकलौती बेटी ने रचाई थी ऐसी शादी, जिससे श्रीकृष्ण और पांडवों का रिश्ता हमेशा के लिए बदल गया!