India News (इंडिया न्यूज), Shikhar Dhawan And Jacqueline Fernandez In Besos Song: क्रिकेट में अपना नाम बनाकर ‘गब्बर’, कहलाये जाने वाले शिखर धवन अब एक्टिंग में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं। फैंस शिखर धवन की एक्टिंग देखने के लिए अब बेताब हैं। अब मैदान छोड़ फिल्मों में गब्बर का शानदार अवतार देखने को मिलेगा। दरअसल, प्लेयर शिखर धवन अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, हाल ही में शिखर एक हाई-एनर्जी म्यूजिक वीडियो बेसोस में परफॉर्म करते दिख रहे हैं और इसमें वो अकेले नहीं बल्कि उनके साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी हैं जिन्हें लोग उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानते हैं। अब दोनों लोग पहली बार एक साथ काम करते दिख रहे हैं और अपने इस नए गाने से इस जोड़ी ने फैन्स के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।
गाने में नजर आएंगे शिखर धवन
यह गाना फंकी, कलरफुल और जोश से भरपूर बताया जा रहा है, जिसमें धवन का मजेदार और लयबद्ध अंदाज सामने आएगा, जिसे फैन्स ने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। चाहे बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ स्टेप्स मिलाना हो या अपना खास स्वैग दिखाना हो, शिखर अब यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि उनका टैलेंट क्रिकेट स्टेडियम से कहीं आगे तक जाता है। ये गाना आज 8 मई, 2025 को अंशुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत और प्ले डीएमएफ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। और यह सिर्फ़ एक गाना नहीं है, बल्कि एक अनुभव है, एक वाइब है और शायद एक क्रिकेटर से एक एंटरटेनर बनने के एक नए अध्याय की शुरुआत है। मनोरंजन की दुनिया में धवन का यह पहला कदम नहीं है। 2022 की बॉलीवुड फ़िल्म डबल एक्सएल में उनका छोटा सा कैमियो फैंस को याद होगा। लेकिन बेसोस को उनका अब तक का सबसे अहम और बड़ा रोल बताया जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के खौफ से पाक की राजधानी में इमरजेंसी, शाहबाज ने डर से सेना के हवाले की हर चीज
कैसा रहा क्रिकेट करियर?
शिखर धवन ने 34 टेस्ट खेले हैं, 167 वनडे खेले हैं, 68 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 10,867 रन बनाए हैं। IPL खलेते समय उन्होंने 222 मैचों में हिस्सा लिया है और उसमें 6,769 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। फिलहाल धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कथित गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर माय लव नाम से एक पोस्ट किया, जिसके बाद से इस रिश्ते को पक्का माना जा रहा है।
कौन थी वो महिला जिसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर? कैसे शुरू हुई ये खास परंपरा, जानकर रह जाएंगे हैरान