India News (इंडिया न्यूज), Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। श्रद्धा ने साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 से अपनी पहचान बनाई, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें 16 साल की उम्र में ही सलमान खान की फिल्म का ऑफर मिला था। उन्होंने ये मौका ठुकरा दिया था और इसकी वजह भी बेहद दिलचस्प है। आज यानिकि 3 मार्च को श्रद्धा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा को देखकर नहीं लगता कि वो 38 वर्ष की हो गईं हैं।
क्यों ठुकराया सलमान की फिल्म का ऑफर?
श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी, जिसमें उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन श्रद्धा की एक्टिंग की तारीफ जरूर हुई। इसके बाद उन्होंने लव का दी एंड में काम किया, मगर उनकी असली पहचान बनी 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से। हालांकि, इससे पहले श्रद्धा को सलमान खान ने अपनी फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव के लिए अप्रोच किया था। उस समय वह सिर्फ 16 साल की थीं और अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं। सलमान ने उन्हें कॉलेज में देखा था और तभी ऑफर दिया था, लेकिन श्रद्धा ने इसे ठुकरा दिया।
जिस फिल्म को नहीं देख सकते बच्चे, उसी ने लपक लिए आधे से ज्यादा ऑस्कर, मूवी देख घूम जाएगा माथा
क्यों किया फिल्म करने से मना?
श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में बताया था, “मुझे लगा कि मैं उस समय बहुत छोटी थी और पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। मैं कॉलेज जाना चाहती थी, इसलिए मैंने फिल्म करने से मना कर दिया।” हालांकि, वह मानती हैं कि सलमान के साथ काम करने का यह मौका शानदार था और इसे ठुकराने के बाद पढ़ाई पर फोकस कर पाना उनके लिए मुश्किल हो गया था।
फिल्म फ्लॉप के बाद भी चमकी श्रद्धा की किस्मत
जिस फिल्म का ऑफर श्रद्धा ने ठुकराया था, वह 2005 में रिलीज हुई लकी: नो टाइम फॉर लव थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नई अदाकारा स्नेहा उल्लाल नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। श्रद्धा का यह फैसला उनके लिए सही साबित हुआ, क्योंकि बाद में आशिकी 2 ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
श्रद्धा की पर्सनल लाइफ रही सुर्खियों में
श्रद्धा सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके अफेयर की खबरें कई बार मीडिया में आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं फरहान अख्तर के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों ने। श्रद्धा और फरहान ने 2016 में आई फिल्म रॉक ऑन 2 में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे थे और कई बार साथ भी स्पॉट किए गए थे।
शक्ति कपूर ने फरहान अख्तर के निकाला बाहर!
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि श्रद्धा जब फरहान अख्तर के घर गई थीं, तो उनके पिता शक्ति कपूर को इस बारे में पता चल गया था। शक्ति कपूर को यह रिश्ता पसंद नहीं था, इसलिए वह अपनी बहन और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे को साथ लेकर फरहान के घर पहुंचे थे। कहा जाता है कि उन्होंने श्रद्धा को वहां से जबरदस्ती खींचकर बाहर निकाला था। हालांकि, बाद में शक्ति कपूर ने इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
आज हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल
आज श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने स्त्री, छिछोरे, बागी 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी पिछली फिल्म स्त्री 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। श्रद्धा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनकी मेहनत और सही फैसलों ने उन्हें इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम दिलाया। सलमान खान का ऑफर ठुकराने के बावजूद वह आज टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं और फैंस उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।