Smita Patil Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा स्मिता पाटिल का आज 17 अक्टूबर को जन्मदिन है। स्मिता बॉलीवुड में सबकी चहेती एक्टर थी। उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 36 साल हो गए हैं। स्मिता का नाम आज भी देश के दिग्गज आर्ट कलाकारों में गिना जाता है।
उनके दौर में उनका नाम शबाना आजमी की टक्कर के साथ लिया जाता था। उन्होंने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी। उन्होंने भले ही हिंदी सिनेमा को बहुत कम समय दिया हो, लेकिन अपनी एक्टिंग और मेहनत से एक अलग ही छवि बना ली थी।
आपको बता दें कि स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनकी 14 फिल्में रिलीज हुई थीं। स्मिता का जन्म एक मराठा परिवार में पुणे में हुआ था। स्मिता पाटिल के पिता शिवाजीराव पाटिल सांसद और मंत्री रह चुके थे। उन्हें कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में भी भेजा गया था।
स्मिता पाटिल पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद वह थिएटर करने लगी थीं। श्याम बेनेगल की साल 1975 में आई फिल्म ‘चरणदास चोर’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद स्मिता की झोली में कमर्शियल फिल्मों की लाइन लग गई थी।
इस फिल्म से मिली खासी पहचान
स्मिता पाटिल ने 70-80 के दशक में ‘अर्थ’, ‘आक्रोश’, ‘मंडी’, ‘मंथन’ और ‘बाजार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें फिल्म निर्माता महेश भट्ट के जीवन पर बनी फिल्म ‘अर्थ’ से अच्छी खासी पहचान मिली थी। बता दें कि दिनों दिन स्मिता पाटिल शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचती जा रही थी।
इस दौरान उनकी तुलना मशहूर अदाकारा शबाना आजमी से होने लगी थी। इन दोनों ने फिल्म ‘मंडी’ में साथ में भी काम किया था। स्मिता पाटिल की 10 से अधिक फिल्में तो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थीं। जिसमें ‘राही’, ‘इंसानियत के दुश्मन’, ‘आवाम’, ‘मिर्च मसाला’, ‘आकर्षण’, ‘नजराना’, ‘हम फरिश्ते नहीं’, ‘ठिकाना’, ‘वारिस’, ‘राही’, ‘सूत्रधार’, ‘शेर शिवाजी’ और ‘अहसान’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
बिना मेकअप अभिनय करती थीं स्मिता
जानकारी दे दें कि स्मिता को आर्ट कलाकार होने की वजह से बिना मेकअप में ही एक्टिंग करने की आदत थी। लेकिन फिर कैमरे पर आने के बाद स्मिता का मेकअप होने लगा था। स्मिता पाटिल के पति एक्टर राज बब्बर से उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘जगत’ में हुई थी। जिसके बाद दोनों कुछ दिन रिलेशन में भी रहे थे।
फिर बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। इन दिनों फिल्मों राज बब्बर फिल्मों के साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं। स्मिता पाटिल राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं। राज बब्बर ने स्मिता के लिए अपनी पहली पत्नी और घर छोड़ दिया था। इन दोनों का बेटा प्रतीक बब्बर भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
इस दिन कहा दुनिया को अलविदा
बता दें कि मां बनने के करीब 15 दिन बाद ही स्मिता पाटिल 13 दिसंबर 1986 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। बताया जाता है कि उनकी मौत प्रसव की वजह से हुए इंफेक्शन से हो गई थी। प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर को ही हुआ था। जिसके बाद 13 दिसंबर को स्मिता दुनिया से हमेशा के लिए चली गई थीं। स्मिता प्रतीक से बहुत प्यार करती थीं। वो कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ती थीं।
Also Read: वैशाली ठक्कर ने अपने सुसाइड नोट में लिखी ये बात, राहुल को ठहराया जिम्मेदार