India News (इंडिया न्यूज), Sobhita Dhulipala post-wedding look: एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब पोस्ट वेडिंग पार्टी का लुक सामने आया है। सोभिता और नागा चैतन्य ने कॉकटेल पार्टी एन्जॉय की। इस पार्टी में सोभिता ने ग्लैमरस अंदाज में कहर ढाया। सोभिता ने डीप नेक और बैकलेस गाउन पहना था। उन्होंने इस लुक को मैचिंग क्लच से पूरा किया। उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का शिमरी गाउन कैरी किया। इसके साथ उन्होंने मेसी बन बनाया था।
मेहंदी भी किया फ्लॉन्ट
एक्ट्रेस ने लॉन्ग नेकपीस और ईयरिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप किया था। पूरे लुक में सोभिता कमाल की लग रही हैं। वह अपनी शादी की मेहंदी फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। आपको बता दें कि सोभिता और नागा ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों ने 4 दिसंबर को शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बर्थडे पर सौतन हेलन संग हाथ पकड़ खूब झूमी सलमान खान की मां सलमा, क्यूट बॉन्डिंग देख खुश हुए लोग!
केमिस्ट्री की जा रही है पसंद
नागा और सोभिता की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है। आपको बता दें कि शोभिता के साथ नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली इसलिए उनका तलाक हो गया।
पुष्पा 2 की जबरदस्त कमाई पर टिकी हैं लोगों की नजर, धूम मचा रही फिल्म पर इस एक्टर ने कसा तंज!